newsदेशराज्य

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सोनिया गांधी से कमलनाथ की अभद्र टिप्पणी पर मांगा जबाव

आज बदनावर विधानसभा के कानवन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सोनिया गांधी से कमलनाथ की अभद्र टिप्पणी पर मांगा जबाव।                                                                               अब चोरी और सीनाजोरी कहते हैं आइटम तो हम सब हैं. हम भी आइटम है तुम भी आइटम हो. 

हम कुछ भी सहन कर कर लें लेकिन बहन और बेटी का अपमान हिंदुस्तान की धरती और मध्यप्रदेश की धरती सहन नहीं कर सकती.

इमरती देवी की आंखों में आंसू हैं. क्या वह गरीब घर में पैदा हुई इसलिए उसकी इज्जत तार-तार की जाएगी??

मजदूर से मंत्री बन गई मेहनत और समर्पण के बल पर इसलिए उनका अपमान किया जाएगा ??

याद रखें कमलनाथ जी ये वह धरती है जो सीता मैया का अगर रावण ने अपमान किया था तो वंश में नाम लेवा पानी देवा नहीं पता था।

और जब द्रौपदी जी का अपमान हुआ था तो दुर्योधन और दुशासन का क्या हाल हुआ था यह कभी मत भूलना।

कमलनाथ जी बातें बना रहे। मुझे उम्मीद थी गलती मानेंगे माफी मांगेंगे लेकिन वो अभी भी मुंह जोरी कर रहे हैं।

वह मुझे और गालियां दे दो। मैं सोनिया गांधी जी से कहना चाहता हूं आप महिला हो आप मां बहन और बेटी रही हो, क्या आप की पार्टी का नेता इस तरह अपमान करें किसी बहन का आप सहन कर पाओगी क्या??

आपको जवाब देना होगा। मध्य प्रदेश की जनता जवाब मांगती है। अगर आप जवाब नहीं देती तो हम मानेंगे कि आप भी कमलनाथ के विचारों से सहमत हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *