राज्य

सर्दी में हाइपरटेंशन के मरीज रहें सतर्क

  • समय पर खाएँ खाना, नियमित रूप से करें व्यायाम
  • तेल-मसाले का अधिक सेवन से बचें

लखीसराय, 26 नवंबर।
ठंड के इस मौसम में लोग तरह-तरह की ठंडजनित बीमारियों के दायरे में आने लगे हैं। इस दौरान हाइपरटेंशन के भी नए मरीज मिलने लगे हैं। ऐसे मौसम में हाइपरटेंशन से बचने के लिए सावधानी की जरूरत है। ऐसे मौसम में खान-पान का ध्यान रखने और नियमित रूप से व्यायाम करने की जरूरत है।

  • समय पर खाएँ उचित आहार :-
    जिला अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ देवेन्द्र चौधरी ने बताया कि ऐसे मौसम में रक्त की धमनियों में थक्का जमा हो जाता है। इससे रक्त का प्रभाव अवरुद्ध हो जाता है। इस वजह से ब्रेन हेमरेज तथा लकवा मारने की भी संभावना बढ़ जाती है। दरअसल, आजकल लोग शारीरिक श्रम कम करने लगे हैं। इस वजह से लोगों में मोटापे की परेशानी होने लगी है। इसके अलावा खानपान में भी परहेज नहीं कर रहे हैं। यही कारण है कि हाइपरटेंशन के मामले ऐसे मौसम में बढ़ रहे हैं।
  • सुबह में तेज गति के साथ खुली हवा में टहलें :-
    शारीरिक क्रिया में कम होने के कारण हाइपरटेंशन संभावना बढ़ जाती है। अगर शारीरिक क्रिया सामान्य रहे तो इस बीमारी से निजात मिल सकती है। इसके लिए सुबह में तेज गति के साथ खुली हवा में टहलना चाहिए। यह ऐसे मरीजों के लिए सबसे आसान और उपयोगी उपाय है।
  • तेल-मसाले समेत अन्य तरल पदार्थों के सेवन से बचें :-
    हाइपरटेंशन से बचाव के लिए तेल-मसाले समेत अन्य तरल पदार्थों के अधिक सेवन से बचने की जरूरत है। इसलिए, खाने में तेल-मसाले का उपयोग कम करें और इसके जगह मौसमी फल, सलाद समेत अन्य प्रोटीनयुक्त चीजों का सेवन करें। रात में कम खाना खाएं। ऐसा करने से भी हाइपरटेंशन को नियंत्रित किया जा सकता है।
  • इन मानकों का रखें ख्याल, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :-
  • बार-बार साबुन या अन्य अल्कोहलयुक्त पदार्थों से हाथ धोएँ।
  • दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करें।
  • भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
  • बाहरी खाना खाने से बचें।
  • ऑख, मुँह और नाक छूने से बचें।
  • साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *