news

Assembly election 2023: त्रिपुरा में 16 फरवरी, नगालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को चुनाव | MOBILE NEWS 24

उत्तर पूर्वी राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में चुनावी बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग ने इन तीनों राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान कर दिया है। त्रिपुरा में 16 फरवरी, जबकि मेघालय और नगालैंड में एक साथ 27 फरवरी को चुनाव कराए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि तीनों राज्यों में एक साथ 2 मार्च को नतीजे आएंगे। इन राज्यों में विधानसभा चुनाव से जुड़ी 10 बड़ी बातें आपको बताते हैं।

  • मेघालय, त्रिपुरा और नगालैंड में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं।
  • नगालैंड विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च को समाप्त होगा। मेघालय विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च और त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च को समाप्त हो रहा है।
  • इन तीनों राज्यों में संयुक्त रूप से 62.80 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 31.47 लाख और विकलांग मतदाताओं की संख्या 31,700 शामिल हैं। इस बार पहली बार 3 राज्यों में चुनाव में 1.76 लाख से अधिक मतदाता होंगे।
  • चुनाव आयोग ने बताया कि 80 वर्ष से अधिक उम्मीदवारों की संख्या 97 हजार से ज्यादा है। ये उम्मीदवार और पीडब्ल्यूडी मतदाताओं के लिए घर पर मतदान की सुविधा भी है।
  • विधानसभा चुनाव में 9 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टेशन होंगे।
  • इन तीनों राज्यों में 2.28 लाख से अधिक नए वोटर जुड़े हैं।
  • त्रिपुरा चुनाव के लिए अधिसूचना 21 जनवरी को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 30 जनवरी है।
  • मेघालय और नगालैंड में अधिसूचना 31 जनवरी को जारी होगी। यहां नामांकन भरने की अंतिम तिथि 7 फरवरी है।
  • त्रिपुरा में 2 फरवरी, जबकि मेघालय और नगालैंड में 10 फरवरी को उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *