महिला सशक्तिकरण पर मंत्रिस्तरीय सम्मेलन, PM मोदी बोले- ‘जब महिलाएं समृद्ध होती हैं, तो दुनिया समृद्ध होती है’
भारत की जी 20 अध्यक्षता (G-20) के हिस्से के रूप में गुजरात की राजधानी गांधीनगर के महात्मा मंदिर में
महिला सशक्तिकरण पर मंत्रिस्तरीय सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ( PM Modi) वर्चुअली संबोधित किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण विकास को गति देता है और उन्हें सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी तरीका महिला-नेतृत्व वाला विकास दृष्टिकोण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी बुधवार को महिला सशक्तिकरण पर G20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण विकास को गति देता है और उन्हें सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी तरीका ‘महिला-नेतृत्व वाला विकास दृष्टिकोण’ है।
‘जब महिलाएं समृद्ध होती हैं, तो दुनिया समृद्ध होती है’
महिला सशक्तिकरण पर पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब महिलाएं समृद्ध होती हैं, तो दुनिया समृद्ध होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण विकास को गति देता है। शिक्षा तक उनकी पहुंच वैश्विक प्रगति को प्रेरित करती है। महिलाओं का नेतृत्व समावेशिता को बढ़ावा देता है और उनकी आवाज सकारात्मक बदलाव को प्रेरित करती है।पीएम मोदी ने आगे कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी तरीका महिला-नेतृत्व वाला विकास दृष्टिकोण है। भारत इस दिशा में प्रगति कर रहा है।