Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u709339482/domains/mobilenews24.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
news

मुख्‍यमंत्री जनता दरबार में आई महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

मुख्यमंत्री आवास के पास मंगलवार सुबह उन्नाव पुरवा के छत्ताखेड़ा गांव निवासी अंजली जाटव ने ज्वलनीशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग पर काबू पाया और महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। जांच में सामने आया कि महिला जनता दरबार में शिकायत लेकर पहुंची थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला जनता दरबार में शिकायत लेकर पहुंची थी। उसके पास से मिले लाल रंग के एक बैग बरामद किया। उसमें मुख्यमंत्री के नाम का पत्र मिला। उसमें लिखा था कि ससुराल वालों ने जो पैसा और मंगलसूत्र लूटा है। पुलिस उसको वापस नहीं दिला रही है।

महिला ने लिखा है कि उपमुख्यमंत्री ने भी पति को तलाश करने की बात कही थी। उस वक्त भी पुलिस ने झूठ बोल दिया कि देशराज नहीं मिला। आरोप है कि पुरवा थाने में तैनात दारोगा राजेश यादव ने उसे अपने आवास पर छिपाकर रखा है। महिला का दावा है कि उसने खुद पति को दारोगा के आवास पर देखा है। वहीं डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि विक्रमादित्य मार्ग के पास की घटना है। पारिवारिक विवाद की बात सामने आरही है। मामले की जांच की जा रही है।

सपा कार्यालय की तरफ से पहुंची थी महिला

घटना के बाद पुलिस ने सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं एक पुलिसकर्मी ने बताया कि महिला सवारी वाहन से सपा कार्यालय के पास पहुंची थी। वहां से चाय के एक होटल पर रूकी। इसके बाद मुख्यमंत्री आवास की तरफ गई थी।

उकसाने वाले बिंदु पर भी पुलिस कर रही काम

पुलिस के मुताबिक यह भी देखा जा रहा है कि महिला किसी के साथ तो नहीं पहुंची थी। वहां से निकलने के बाद महिला को किसी ने आत्मदाह के लिए उकसाया तो नहीं है। समेत अन्य बिंदु पर काम कर रही है। वहीं यह भी सामने आ रहा है कि महिला जनसुनवाई में शामिल नहीं हुई थी।

80 प्रतिशत जल चुकी है महिला

पुलिस ने बताया कि महिला 80 प्रतिशत से ज्यादा जल चुकी है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला की हालत गंभीर है। वहीं पुलिस यह पता लगा रही है कि किस ज्वलनशील पदार्थ से आग लगाई है। कहां से लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *