Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u709339482/domains/mobilenews24.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
newsदेशव्यापार

B20 update new : दुनिया का नेतृत्व करने को तैयार भारतीय अर्थव्यवस्था, इन तीन क्षेत्रों निभाएगी बड़ी भूमिका -एन चंद्रशेखरन

B20 Submit टाटा ग्रुप के चेयरमैन ए चंद्रशेखरन ने B20 के आधिकारिक बिजनेस

डायलॉग बी20 में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था मौजूदा समय में विकास के प्रतीक के रूप में देखी जा रही है। भारत की विकास यात्रा दुनिया का भविष्य तय करने में अहम भूमिक निभाएगी। इसके साथ उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता को कहा कि ये दिखाता है कि भारत ने राष्ट्र के रूप में क्या प्राप्त किया है।  टाटा ग्रुप के एन चंद्रशेखरन ने शुक्रवार को कहा कि भारत डिजिटल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एनर्जी और वैल्यू सप्लाई चेन जैसे बड़े बदलावों में अहम भूमिका निभाएगा। साथ ही भारत की विकास यात्रा दुनिया का भविष्य तय करने में अहम भूमिक निभाएगा। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बी20 सबमिट इंडिया 2023 (B20 Summit India 2023) को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था इस समय दुनिया में विकास के प्रतीक के रूप में देखी जा रही है। ये ऐसे समय पर है। जब वैश्विक अर्थव्यवस्था ब्याज दरों में बढ़ोतरी और पब्लिक डेट रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद मुश्किलों का सामना कर रही है।

तीन बदलावों से गुजर रही दुनिया

एन चंद्रशेखरन ने कहा कि दुनिया इस समय तीन महत्वपूर्ण बदलावों से गुजर रही है। पहला डिजिटल और आर्टिफिसियल बदलाव, दूसर एनर्जी में बदलवा और तीसरा ग्लोबल सप्लाई चेन में बदलाव है। भारत इन तीनों कैटेगरी में लीड करने के लिए पूरी तरह से सही पोजीशन में है।

 

चंद्रयान-3 की सफलता राष्ट्रीय उपलब्धि

आगे उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 दिखाता है कि भारत ने एक राष्ट्र के रूप में क्या प्राप्त किया है। यह लंबे समय से एक आकांक्षा का प्रतीक रहा है, लेकिन अब ये उपलब्धि के रूप में बदल गया।

भारत को 4.5 ट्रिलियन की जरूरत

बी20 सबमिट इंडिया 2023 में बोलते हुए उदय कोटक ने कहा कि भारत को अपने वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अगले 7 से 10 सालों में 4.5 ट्रिलियन डॉलर की आवश्यकता होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि हम प्रस्ताव देते है कि हर बिजनेस को अपने मुनाफे का 0.20 प्रतिशत हिस्सा सोशस डेवलपमेंट गोल्स के लिए देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *