Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u709339482/domains/mobilenews24.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
news

बिहार के CM नीतीश कुमार ने PM मोदी और RSS पर किया हमला | कहा नए राष्ट्रपिता ने भारत के लिए क्या किया | Mobile news 24

बिहार के CM नीतीश कुमार ने PM मोदी और RSS पर किया हमला | कहा नए राष्ट्रपिता ने भारत के लिए क्या किया | Mobile news 24

 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पर परोक्ष हमला किया है। नीतीश कुमार ने हमला बोलते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में उनका (पीएम मोदी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) कोई योगदान नहीं है। नीतीश का यह बयान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस की उस टिप्पणी के कुछ दिनों बाद आया है, जिसमें अमृता ने पीएम मोदी को ‘नए भारत का नया पिता’ बताया था।

नीतीश कुमार ने शनिवार को एक कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने (पीएम मोदी और आरएसएस) स्वतंत्रता के लिए क्या किया है? आरएसएस का स्वतंत्रता की लड़ाई में कोई योगदान नहीं था। मेरे पिता ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया था। भले ही मैं औपनिवेशिक शासन समाप्त होने के बाद पैदा हुआ था, फिर भी हमें सब कुछ समझ में आया।

नीतीश ने सवाल करते हुए कहा कि क्या हम महात्मा गांधी के योगदान को कभी भूल सकते हैं? नए राष्ट्र के नए पिता- लेकिन आपने राष्ट्र के लिए क्या किया है? क्या कुछ महत्वपूर्ण किया गया है? भारत ने कैसे प्रगति की है? केवल एक चीज हुई है कि नई तकनीक विकसित की गई है। नीतीश कुमार ने आगे कहा कि मीडिया अब स्वतंत्रत नहीं है, उन्होंने जोर देकर कहा कि विपक्षी नेताओं की टिप्पणियों को प्रसारित नहीं किया जाता है।

बता दें कि 21 दिसंबर को नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने कहा था कि भारत के दो राष्ट्रपिता हैं। एक पुराने भारत के थे और दूसरा एक नए भारत के। मेरा मानना ​​है कि महात्मा गांधी भारत के ‘राष्ट्रपिता’ हैं और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी नए भारत के ‘राष्ट्रपिता’ हैं।

वहीं, अब नीतीश कुमार और इससे पहले कई विपक्षी नेताओं ने भी पीएम मोदी और महात्मा गांधी के बीच तुलना करने वाली अमृता फडणवीस की इस टिप्पणी पर आपत्ति जताई है। ज्ञात हो कि जदयू नेता नीतीश कुमार ने पिछले साल बिहार में भाजपा के साथ अपना गठबंधन समाप्त कर लिया था, इसके बजाय उन्होंने राजद और कांग्रेस के साथ महागठबंधन में वापसी करने के बाद फिर से बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *