Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u709339482/domains/mobilenews24.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
newsराज्यशिक्षा

CGBSE 10th, 12th Result 2023 Updates: छत्तीसगढ़ बोर्ड के नतीजे इन लिंक कर पाएंगे चेक, परिणाम जल्द

CGBSE 10th, 12th Result 2023 Updates: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2023 का राज्य के 10वीं और 12वीं के लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार आज समाप्त होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (सीजीबीएसई) द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए आयोजित दसवीं और बारहवीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए नतीजों की घोषणा आज यानी बुधवार, 10 मई 2023 को की जाएगी। छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा मंगलवार, 9 मई 2023 को साझी की गई आधिकारिक सूचना के मुताबिक सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा आज दोपहर 12 बजे की जाएगी। छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2023 की घोषणा राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री द्वारा की जाएगी। औपचारिक एलान के बाद सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 और सीजीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 देखने के लिए लिंक को आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, results.cg.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। साथ ही अन्य अपडेट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, cgbse.nic.in पर जारी होंगे।-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *