Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u709339482/domains/mobilenews24.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
congressnewsदेशविदेश

‘Isreal-Hamas War पर वोटबैंक की राजनीति से प्रेरित है कांग्रेस का रुख’, सोनिया गांधी के लेख पर BJP का पलटवार

बीजेपी ने इजरायल-हमास युद्ध पर लिखे कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के एक आर्टिकल को लेकर सवाल पूछा है। बीजेपी ने कांग्रेस की रुख की आलोचना करते हुए पूछा कि उनकी पार्टी की सीनियर लीडिर ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दे पर अंतिम बार कब आर्टिकल लिखा था। बता दें कि सोनिया ने अपने लिखे आर्टिकल में इजरायल-हमास युद्ध पर भारत के रुख की आलोचना की थी।

HIGHLIGHTS

  1. BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
  2. सोनिया गांधी के आर्टिकल को लेकर दागे सवाल।
  3. वोटबैंक की राजनीति से प्रेरित है सोनिया का आर्टिकल- BJP

बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

बीजेपी ने कांग्रेस से पूछा कि पिछली बार उनके वरिष्ठ नेता ने अंतरराष्ट्रीय युद्ध पर मीडिया में कब लिखा था। बीजेपी ने ये सवाल कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के एक आर्टिकल को लेकर पूछा है। सोनिया ने अपने लिखे आर्टिकल में इजरायल-हमास युद्ध पर भारत के रुख की आलोचना की थी।

आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर नहीं हो सकती कोई राजनीति’

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर कोई राजनीति नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि आतंकवाद पर किंतु-परंतु की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए और भारत का रुख स्पष्ट होना चाहिए। उन्होंने पूछा कि आखिरी बार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने किसी अंतरराष्ट्रीय युद्ध पर कब लिखा था।

 

वोटबैंक की राजनीति से प्रेरित है सोनिया का आर्टिकल- BJP

उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि कांग्रेस की नीति भारत की प्रतिष्ठा और गरिमा के अनुरूप नहीं है बल्कि यह तुच्छ वोटबैंक की राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कुछ कर रही है वह भारत की नीति के खिलाफ है। उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि आतंकवाद को अप्रत्यक्ष समर्थन भी मानवता और भारत की सुरक्षा और हितों के लिए हानिकारक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *