newsराज्यहादसा

दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है और अपने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए यमुना नदी का पानी शहर के ऊपरी इलाके में भी आना शुरू

दिल्ली के तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के सभी स्कूल बंद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में बाढ़ की स्थिति और यमुना के बढ़ते जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। गुरुवार सुबह उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर कई बातें कहीं। सबसे पहले उन्होंने अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं, पार्षदों, विधायकों से बाढ़ग्रस्त इलाके में जाकर लोगों की मदद के लिए कहा। फिर स्कूलों के बंद होने का भी एलान किया है।

दिल्ली के तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद

सीएम ने ट्वीट कर जानकारी दी कि यमुना में बढ़ते जल स्तर की वजह से वजीराबाद, चन्द्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़ रहे हैं। इस वजह से दिल्ली के कुछ इलाक़ों में पानी की परेशानी होगी। जैसे ही यमुना का पानी कम होगा, इन्हें जल्द से जल्द चालू करने की कोशिश करेंगे।

दिल्लीवालों से की ये अपील

यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। अब पानी 208.46m पर पहुंच गया है। बढ़ते हुए जल स्तर के कारण, यमुना के आस पास की सड़कों पर आ गया है। आपसे अनुरोध है कि इन रास्तों पर ना जाएं। जिन आबादी वाले इलाकों में पानी भरा है, वहां से लोगों को evacuate कर रहे हैं। वहां रहने वालों से अनुरोध है कि प्रशासन का सहयोग करें। लोगों की जान बचाना सबसे जरूरी है। सभी दिल्ली वालों से अपील है कि इस आपातकाल स्थिति में एक-दूसरे का हर संभव सहयोग करें।

सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद

दिल्ली के सीएम ने ट्वीट कर बताया कि दिल्ली के जिन इलाकों में पानी भर रहा है वहां पर सब सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *