newsदेशराशिफल

Raksha Bandhan 2023:- रक्षाबंधन पर भाई को बांधें इस रंग की राखी, जीवन में मिलेगी अपार सफलता पूरे साल होगी तरक्की,

Raksha Bandhan 2023


रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहनों की रक्षा का वचन देते हैं। भद्रा काल का निर्माण होने के कारण इस वर्ष रक्षाबंधन दो दिन यानी 30 अगस्त और 31 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन का पर्व प्रतिवर्ष सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, अगर आप अपने भाई की राशि अनुसार उन्हें राखी बांधती हैं तो इससे आपके भाई को विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है।

राशि अनुसार बांधे राखी

मेष राशि- अगर आपके भाई की राशि मेष है, तो आप अपने भाई को लाल रंग की राखी बांध सकती हैं। मेष राशि के लोगों पर मंगल ग्रह का प्रभाव माना जाता है है। ऐसे में लाल रंग उनके जीवन में ऊर्जा का संचार करता है।

वृषभ – अगर आपके भाई की राशि वृषभ है, तो आप उनके लिए नीली रंग की राखी का चयन करें। नीली रंग की राखी आपके भाई के जीवन में सफलता लेकर आएगी।

मिथुन राशि – मिथुन राशियों के भाइयों के लिए हरे रंग की राखी शुभ मानी जाती है। क्योंकि मिथुन राशि पर बुध का प्रभाव होता है, इसलिए इन लोगों के लिए हरे रंग को अधिक भाग्यशाली माना जाता है।

कर्क राशि – अगर आपके भाई की राशि कर्क है, तो आपको उनकी कलाई पर सफेद रंग की राखी बांधनी चाहिए। कर्क राशि वालों पर चंद्रमा का प्रभाव होता है। सफेद रंग कर्क राशि के लोगों के लिए काफी शुभ माना गया है।

सिंह राशि – अगर आपका भाई सिंह राशि का है, तो आप उनके लिए लाल या पीली रंग की राखी का चुनें। सिंह राशि पर सूर्य का वास होता है। इसलिए लाल या पीली रंग की राखी आपके भाई के लिए शुभ साबित होगी।

कन्या राशि- अगर आपका भाई कन्या राशि का है, तो ऐसे में आपको अपने भाई की कलाई पर गहरे हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए। क्योंकि कन्या राशि वालों पर बुध का प्रभाव होता है। इससे आपके भाई के रुके हुए कार्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

तुला राशि- वहीं, अगर आपके भाई की राशि तुला है, तो उनकी कलाई पर गुलाबी रंग की राखी बांध सकते हैं। तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह होते हैं। इस रंग की राखी आपके भाई के जीवन को खुशियों से भर देगी।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वाले भाई की कलाई पर मेहरून रंग की राखी बांधनी चाहिए। वृश्चिक राशि पर मंगल का वास होता है। मेहरून रंग की राखी आपके भाई पर आने वाले संकटों को दूर करने में मदद करेगा।

धनु राशि – अगर आपका भाई धनु राशि का है, तो आपको अपने भाई की कलाई पर पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। धनु राशि वालों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है। इसलिए पीले रंग की राखी आपके भाई को सफलता की ओर ले जाएगी।

मकर राशि – मकर राशि वाले भाई को नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। इस राशि पर शनि का प्रभाव होता है। नीले रंग की राखी आपके भाई के जीवन में सफलता लेकर आएगी।

कुंभ राशि – अगर आपका भाई कुंभ राशि का है, तो उसे गहरे हरे रंग की राखी बांधे। गहरे हरे रंग की राखी आपके भाई के जीवन की रक्षा करेगी।

मीन राशि – मीन राशि के भाईयों के लिए पीला रंग शुभ माना गया है। इस राशि के लोगों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है। पीले रंग की राखी आपके भाई को बीमारियों से दूर रखने में मदद करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *