Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u709339482/domains/mobilenews24.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
news

70 वां सहरसा जिला स्थापन दिवस समारोह जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा समाहरणालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ 70 दीप प्रज्वलित किया गया। mobile news 24

समाहरणालय,सहरसा

(जिला जन-सम्पर्क कार्यालय)

प्रेस विज्ञप्ति-91

सहरसा, 01 अप्रैल 2023

आज दिनांक 01.04.2023 को 70 वाॅ जिला स्थापन दिवस समारोह जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा समाहरणालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ 70 दीप प्रज्वलित किया गया। इसके अलावे अपराहन में प्रेक्षा गृह,सहरसा मे आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर किया गया।ंअपने सम्बोधन में उन्होने सम्पूर्ण जिला वासियो को जिला के 70 वे स्थापना दिवस पर शुभकानायें एवं बधाई दी। प्रेक्षा गृह में उपस्थित छात्र/छात्राओ एवं गणमान्य व्यक्तियों को जिले को स्वच्छ एवं साफ-सफाई रखने हेतु संकल्प दिलाया गया।

जिला पदाधिकारी,श्री आनंद शर्मा ने जिले वासियों को सम्बोधित कर शुभकामनाएं एवं जिला प्रशासन के काम में सहयोग देने की बात कही। विदित हो कि 01 अप्रैल 1954 को भागलपुर से अलग होकर सहरसा जिले का स्थापना किया गया। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी,सदर,सहरसा, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,जिला कल्याण पदाधिकारी,स्थापना उप समाहत्र्ता ,सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी, जिला अल्पसख्यक कल्याण पदाधिकारी,एवं विभिन्न स्कूलों से आये छात्र/छात्राएं,शिक्षक एवं गणमान्य अतिथि गण उपस्थित थे।

 

जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी,सहरसा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *