newsदेशराशिफल

Diwali Special 2023: धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलता है दीपावली का पर्व, जानिए शुभ मुहूर्त

Diwali 2023 दिवाली हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है कि दिवाली दीपों का त्योहार है। इस दिन पूरे घर को दीपों से सजाया जाता है। दीपावली केवल एक दिन का त्योहार नहीं है बल्कि यह धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलता है। ऐसे में आइए जानते हैं इन सभी त्योहारों के शुभ मुहूर्त।

HIGHLIGHTS

  1. कार्तिक माह की अमावस्या को मनाई जाती है दिवाली।
  2. धनतेरस से लेकर भाई दूज तक चलता है दिवाली का त्योहार।
  3. जानिए, दिवाली के साथ-साथ भाई दूज और गोवर्धन का शुभ मुहूर्त।

प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या को दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व है। वहीं, हिंदू धर्म में प्रत्येक शुभ कार्य के लिए मुहूर्त देखा जाता है। तो चलिए जानते हैं धनतेरस, दिवाली पूजन, गोवर्धन पूजा और भाई दूज का शुभ मुहूर्त।

Diwali 2021: What the holiday signifies and how festivities look in India : NPR

धनतेरस

10 नवंबर, शुक्रवार के दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। साथ ही इस दिन से दीपावली पर्व की भी शुरुआत मानी जाती है। इस दिन सोने, चांदी से बनी चीजों की खरीदारी करने का विशेष महत्व है। ऐसे में धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 47 मिनट से 07 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।

छोटी दिवाली 2023

ये दिन देवी लक्ष्मी जी की पूजा नहीं की जाती। इस दिन माता काली, भगवान श्रीकृष्ण और यमराज की पूजा की जाती है।

दिवाली पूजन का शुभ मुहूर्त

दिवाली का पर्व कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। ऐसे में 12 नवंबर को दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन देवी लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है।  लक्ष्मी पूजा का समय शाम 05 बजकर 39 मिनट से रात 07 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।

इस समय की जाएगी गोवर्धन पूजा

ये  साल 13 नवंबर, शुक्रवार के दिन गोवर्धन पूजा की जाएगी। ऐसे में गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त प्रातः काल 06 बजकर 14 मिनट से 8 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। गोवर्धन पूजा के बाद अन्नकूट उत्सव मनाया जाता है।

56,505 Diwali Stock Photos - Free & Royalty-Free Stock Photos from Dreamstime

इस समय मनाया जाएगा भाई दूज

साल 2023 में 14 नवंबर, मंगलवार के दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। भाई दूज असल में भाई-बहन के रिश्ते के लिए समर्पित त्योहार है। ऐसे में भाई दूज मनाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *