Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u709339482/domains/mobilenews24.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
news

रामनवमी पर बदल जाएगा द्वारकाधीश मंदिर का समय जाने कब और कैसे दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

रामनवमी पर बदल जाएगा द्वारकाधीश मंदिर का समय जाने कब और कैसे दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

 

द्वारिकाधीश मंदिर का रामनवमी 30 मार्च से शाम का समय बलदेगा। श्रद्धालु बदले समय से ही दर्शन कर सकेंगे। मीडिया प्रभारी एड. राकेश तिवारी ने बताया कि रामनवमी से शाम के समय में परिवर्तन होता है। सुबह का समय वही रहता है।

शाम को उत्थापन के दर्शन शाम चार बजे से 4.20 बजे तक होंगे। भोग के दर्शन शाम 4.45 बजे से शाम 5.05 बजे तक होंगे। संध्या आरती के दर्शन शाम 5.20 बजे से 5.40 बजे तक होंगे। शयन के दर्शन शाम 6.30 बजे से शाम 7.30 बजे तक होंगे।

भगवान श्रीकृष्ण को अक्सर ‘द्वारिकाधीश’ या ‘द्वारका के राजा’ के नाम से बुलाया जाता था और उन्हीं के नाम पर इस मंदिर का नाम पड़ा है। मथुरा का द्वारिकाधीश मंदिर 1814 में बनवाया गया था। इसे सेठ गोकुल दास पारीख ने बनवाया था जो ग्वालियर रियासत का खजांची थे। मंदिर विश्राम घाट के नजदीक है जो शहर के किनारे बसा प्रमुख घाट है।

मुख्य आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण और उनकी प्रिय राधा की प्रतिमाएं स्थापित हैं। इस मंदिर में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। पर्व विशेष पर यहां श्रद्धालुओं की संख्या लाखों तक पहुंचती है। मंदिर के अंदर की कला, नक्काशी और चित्रकारी बेहद खूबसूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *