Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u709339482/domains/mobilenews24.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
राशिफल

Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा पर्व के दिन बन रहे हैं दो अत्यंत शुभ योग, मिलेगा पूजा का लाभ

2023 हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन गंगा दशहरा पर्व मनाया जाता है। इस विशेष दिन पर मां गंगा की विशेष उपासना की जाती है और स्नान-दान किया जाता है। Ganga Dussehra 2023: हिंदू धर्म में मां गंगा को मोक्षदायिनी के रूप में पूजा जाता है। बता दें कि ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर आई थीं, इसलिए इस दिन गंगा दशहरा पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा दशहरा पर्व के दिन पवित्र स्नान और दान करने से व्यक्ति को समस्त पापों से मुक्ति मिल जाती है और मोक्ष के द्वार खुल जाते हैं।

पंचांग में बताया गया है कि इस विशेष दिन पर निर्जला एकादशी व्रत भी रखा जाएगा। बता दें कि यह पर्व 30 मई 2023, मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। ज्योतिष पंचांग के अनुसार, इस विशेष दिन पर कई अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जिसमें पूजा-पाठ और मां गंगा की उपासना करने से विशेष लाभ मिलता है।

गंगा दशहरा 2023 शुभ मुहूर्त (Ganga Dussehra 2023 Date)

हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 29 मई 2023 सुबह 11:49 पर शुरू होगी और इस तिथि का समापन 30 मई दोपहर 01:07 पर होगा। ऐसे में गंगा दशहरा पर्व 30 मई 2023, मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन अत्यंत शुभ संयोग हस्त नक्षत्र और सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि हस्त नक्षत्र पूर्ण रात्रि तक और सिद्धि योग 30 मई को रात्रि 08:55 तक रहेगा।

गंगा दशहरा पर्व शुभ संयोग (Ganga Dussehra 2023 Shubh Yog)

ज्योतिष विद्वानों बताते हैं कि गंगा दशहरा के दिन रवि योग और सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। इसके साथ इस दिन शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे धन योग का निर्माण होगा। गंगा दशहरा के दिन रवि योग पूरे दिन रहेगा। मान्यता है कि ब्रह्म मुहूर्त में गंगा नदी में स्नान करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है, इसलिए ब्रह्म मुहूर्त का समय जानना जरूरी है। गंगा दशहरा के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:03 से सुबह 04:43 तक रहेगा।

गंगा दशहरा 2023 के दिन जरूर करें यह काम (Ganga Dussehra 2023 Upay)

किंवदंतियों के अनुसार राजा भागीरथ के कठोर तपस्या के बाद मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थी। ऐसे में गंगा दशहरा के दिन पूजा पाठ और कुछ विशेष उपायों का पालन करने से व्यक्ति को लाभ मिल सकता है। इस दिन आर्थिक वृद्धि के लिए चांदी के पात्र में गंगाजल भरी और उसे अपने घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। ऐसा करने से धन संबंधित समस्याएं खत्म हो जाती हैं। इसके साथ इस दिन गंगा घाट पर तर्पण इत्यादि करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *