newsराज्य

Haryana: CM मनोहर लाल ने बुलाई आपात बैठक, बारिश के कारण उत्पन्न हुई स्थिति को लेकर करेंगे समीक्षा

Haryana दो दिन से हो रही वर्षा के कारण नदियां उफान पर हैं।

प्रदेश में बारिश के कारण उत्पन्न हुई स्थिति की समीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आपात बैठक बुलाई है। सुबह 10 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में बैठक करेंगे। मारकंडा घग्गर और सरस्वती टांगरी नदी में भी जलस्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।  दो दिन से हो रही वर्षा के कारण नदियां उफान पर है। यमुना नदी में जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है। मारकंडा, घग्गर और सरस्वती, टांगरी नदी में भी जलस्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। पूरे प्रदेश में बारिश के कारण उत्पन्न हुई स्थिति की समीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आपात बैठक बुलाई है। सुबह 10 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में बैठक करेंगे। उन्होंने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। बैठक में रेवेन्यू और डिजास्टर मैनेजमेंट, गृह विभाग, अर्बन लोकल बॉडी, ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकारियों के साथ तथा 11 बजे सभी जिला उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के ज़रिए बैठक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *