Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u709339482/domains/mobilenews24.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
newsराज्य

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर साधा निशाना

बहुत जल्द जेल जाएंगे हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी ने सीएम पर साधा निशाना

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जब से राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बनी है, तब से लूट खसोट मचा हुआ है। आदिवासियों का हितैषी बताने वाला मुख्यमंत्री आदिवासियों को लूट रहा है।

हेमंत सोरेन जल्‍दी जाएंगे जेल: बाबूलाल

हेमंत सोरेन की सरकार की मंशा है कि राज्य में गलत काम हो ताकि उनकी जेब गर्म होती रहे। एजेंसी ने गलत करने वाले कई लोगों को जेल भेजा है। बहुत जल्द हेमंत सोरेन भी जेल जाएंगे।

वह गुरुवार को बरहड़वा के आरबी पैलेस में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व वनांचल एक्सप्रेस से सुबह करीब 5:49 बजे बरहड़वा रेलवे स्टेशन पर उतरे। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदरश यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर कर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

लोगों को दिलाएंगे हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प

भाजपा जिला मंत्री ललिता देवी ने शाल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया। वहां से उनका काफिला आरबी पैलेस पहुंचा। वहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद सुबह करीब 9:25 बजे बरहेट रवाना हो गए।

यहां पत्रकारों को कहा कि सिदो कान्हु की जन्म स्थली भोगनाडीह से प्रदेशस्तरीय संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। इस संकल्प यात्रा में हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लोगों को दिलाया जाएगा।

झारखंड में बनेगी भ्रष्‍टाचार मुक्‍त सरकार: बाबूलाल मरांडी

उन्‍होंने कहा कि सिदो कान्हु अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ते-लड़ते शहीद हो गए। उनके बलिदान के परिणामस्वरूप देश आजाद हुआ। स्वतंत्रता के बाद भाजपा ने अलग राज्य की लड़ाई लड़ी और 15 नवंबर, 2000 को नये झारखंड राज्य का गठन हुआ, लेकिन हाल के दिनों में झारखंड में जो हुआ उसे पूरे देश ने देखा। एक बार पुन: भ्रष्टाचारी सरकार से मुक्ति के लिए लोगों को संकल्प लेने की जरूरत है।

मौके पर कई गणमान्‍य थे उपस्थित

इस मौके पर जिला महामंत्री कुशमाकर तिवारी, कमल कृष्ण भगत, पांचु सिंह, श्यामल दास, उत्तम कुमार आदि थे। उधर, बरहेट पहुंचने के बाद बाबूलाल मरांडी ने भोगनाडीह में सिदो कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान पूर्व मंत्री डा. लुईस मरांडी, राजमहल विधायक अनंत ओझा, गोड्डा विधायक अमित मंडल, राजमहल प्रभारी बाबूधन मुर्मू आदि थे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *