Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u709339482/domains/mobilenews24.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
news

Manipur Violence: मणिपुर के कांगपोकपी में अज्ञात बंदूकधारियों ने की गोलीबारी, सुरक्षा बलों ने दिया जवाब

मणिपुर में कई दिनों से हिंसा जारी है। हिंसा में अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है।

इसी बीच मणिपुर के कांगपोकपी जिले के हारोथेल गांव में गुरुवार सुबह अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी की। गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद गोलीबारी अब रुक गई है। बताया गया कि अज्ञात ने बिना किसी कारण के गोलीबारी की।  मणिपुर में कई दिनों से हिंसा जारी है। हिंसा में अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच, मणिपुर के कांगपोकपी जिले के हारोथेल गांव में गुरुवार सुबह अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी की।

सुरक्षा बलों ने संभाला मोर्चा

गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद गोलीबारी अब रुक गई है। बताया गया कि अज्ञात ने बिना किसी कारण के गोलीबारी की।

सुरक्षा बलों के एक सूत्र ने कहा

हरओथेल गांव में बंदूकधारियों ने सुबह करीब 5.45 बजे बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी। असम राइफल्स के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की और गोलीबारी बंद हो गई। ऑपरेशन चल रहे हैं।

हिंसा में अब तक 100 से अधिक की मौत

बता दें कि पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा में अब तक 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। हिंसा में अब तक कई लोग घायल हुए हैं।

क्या है पूरा मामला?

मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ आयोजित किए जाने के बाद तीन मई को पहली बार झड़पें हुईं थी।

जानकारी के मुताबिक, मणिपुर में मैतेई लोगों की संख्या करीब 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इम्फाल घाटी में रहते हैं। वहीं, आदिवासी- नागा और कुकी की आबादी करीब 40 प्रतिशत हिस्सा हैं और ये पहाड़ी जिलों में रहते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *