पठानकोट में एक बार फिर नशे ने एक युवक की जान ले ली / नशे की हालत में दो युवकों का बनाया वीडियो वायरल हो रहा है / वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी एक्शन में आई / हॉस्पिटल पहुंचे एक युवक का इलाज चल रहा है / 2 युवक थे, नशे की हालत में एक युवक की मौत हो गई / दोनों युवक भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे बामियाल सेक्टर के बताए जा रहे हैं
एंकर— पंजाब सरकार पंजाब को नशा मुक्त बनाने के कितने भी दावे करती रहे, लेकिन ये दावे तब खोखले साबित होते हैं जब कोई युवक नशे का शिकार हो जाता है। ऐसा ही एक मामला भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे बामियाल सेक्टर में सामने आया है, जहां दो युवकों को नशा दिया गया और उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक जमीन पर पड़ा दिख रहा है और दूसरा उठने की कोशिश करता और फिर जमीन पर गिरता हुआ दिख रहा है। संदिग्ध हालात में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। दोनों युवकों की नशे की हालत का वीडियो पठानकोट में वायरल हो रहा है। फिलहाल, इस मामले में SMO पठानकोट की तरफ से जानकारी दी गई है। युवक की मौत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच की जा रही है, लेकिन पुलिस अभी कुछ भी कहने से कतरा रही है।