newsखेल

MLC 2023: KL Rahul के साथी खिलाड़ी ने बल्ले से मचाया कोहराम, 10 गेंदों में बटोरे 52 रन; टीम को दिलाई धांसू जीत

MLC 2023 Nicholas Pooran Fifty

अमेरिका में खेली जा रही मेजर लीग क्रिकेट 2023 के 13वें मैच में वॉशिंगटन फ्रीडम और एम आई न्यूयॉर्क के बीच रोमांचक मैच खेला गया।

इस मैच को माय न्यूयॉर्क ने 27 गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट से अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वॉशिंगटन फ्रीडम ने निर्धारित 20 ओवर में ग्लेन फिलिप्स की 47 रन की पारी के दम पर 160 रन बनाए। इसके जवाब में एमआई न्यूयॉर्क टीम ने निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) के तूफानी अर्धशतक के दम पर 15.3 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। पूरन को उनकी विस्फोटकीय पारी के बाद प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

MLC 2023: वॉशिंगटन फ्रीडम टीम को 8 विकेट से मिली हार

दरअसल, MLC 2023 के 13वें मैच में एमआई न्यूयॉर्क टीम ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वॉशिंगटन फ्रीडम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट ने 15 गेंद पर 14 रन बनाए। ऐंड्रियस गौस 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मुख्तार अहमद 18 रन बनाकर सस्ते में आउट हुए। इस तरह वॉशिंगटन फ्रीडम टीम का टॉप आर्डर फेल साबित हुआ। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने 35 गेंद पर 47 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा मोजेस ऑनरीकेज ने 32 रन का योगदान दिया।

MLC 2023: Nicholas Pooran ने जड़ा दमदार अर्धशतक

161 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआई न्यूयॉर्क की शुरुआत शानदार रही। शयन जहांगीर ने 21 गेंद पर 29 रन बनाए। मोनंक पटेल ने 29 गेंद पर 44 रन की पारी खेली। इसके बाद टीम की तरफ से निकोलस पूरन ने बल्ले से तहलका मचाते हुए 33 गेंदों पर 62 कन बनाए। उन्होंने 10 गेंदों में 52 रन बटोरे। पूरन की पारी में कुल 4 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। वहीं, किरोन पोलार्ड ने 10 गेंद पर नाबाद 21 रन बनाए और न्यूयॉर्क टीम ने 27 गेंद पहले ही मैच को जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *