Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u709339482/domains/mobilenews24.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
newsराज्य

MP Election 2023: कांग्रेस ने प्रदेश की चार सीटों पर बदले प्रत्याशियों के नाम, पार्टी ने खेला अब इन चेहरों पर दांव

मध्य प्रदेश में चुनावी उलटफेर का दौर जारी है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे चुनावी रण में उतरे राजनीतिक दल अलग अलग दांव खेल रहे हैं। अब मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के लिए चार प्रत्याशियों के नामों में बदलाव किया है।

केंद्रीय चुनाव समिति ने दी मंजूरी

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए चार प्रत्याशियों के नामों में बदलाव किया है। समिति की ओर से जारी संशोधित लिस्ट में अब सुमावली से अजय सिंह कुशवार को टिकट दिया गया है। पहले इनके स्थान पर कुलदीप सिकरवार को टिकट दिया गया था।

वहीं, पिपरिया से वीरेंद्र बेलवंशी को टिकट दिया गया, यहां से पहले गुरुचरण खरे को टिकट दिया गया था। बड़नगर से मुरली मोरवाल को टिकट दिया गया, यहां पहले राजेंद्र सिंह सोलंकी को कांग्रेस ने टिकट दिया था। जावरा से वीरेंद्र सिंह सोलंकी को टिकट दिया गया यहां पहले हिम्मत श्रीमाल उम्मीदवार बनाए गए थे।

थे।

विधानसभा सीट प्रत्याशी अब प्रत्याशी अब
सुमावली अजय सिंह कुशवार कुलदीप सिकरवार
पिपरिया वीरेंद्र बेलवंशी गुरुचरण खरे
बड़नगर मुरली मोरवाल राजेंद्र सिंह सोलंकी
जावरा वीरेंद्र सिंह सोलंकी हिम्मत श्रीमाल

jagran

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *