देश

दोपहर की ताजा खबरें. Mid Day News 20th December 2020

1. पीएम नरेंन्द्र  मोदी आज अचानक पहुंचे दिल्ली स्थित गुरुद्वारा रकाब गंज,  गुरु तेग बहादुर को दी श्रद्धांजलि.

2.  गृहमंत्री  अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे का आज दूसरा दिन,  शाह ने आज बोलपुर में किया रोड शो.

3.  मालेगांव मामले में लगातार दूसरी बार अदालत से गायब रहीं भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर,  वकील बोले- AIIMS में हैं भर्ती.

4. भारत में कोरोना के मरीजों का ठीक होना लगातार जारी, अब तक देश में 95 लाख से अधिक लोगों ने कोरोना को दी मात. आपको बता दे कि भारत में पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं कोरोना के 26 हजार से अधिक नए मामले.

5. तीन कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन अब और हुआ तेज, पीएम मोदी को पत्र लिखकर किसानों ने अपने आंदोलन को बताया गैर राजनीतिक

6. भारत ने सुरक्षा परिषद के एजेंडे पर ब्रिटेन से साझा की प्राथमिकताएं , दोनों देशों के शीर्ष अधिकारियों ने असमाजिक तत्वों से निपटने और बहुराष्ट्रीय मुद्दों पर की चर्चा.

7. देश की अर्थव्यवस्था को लेकर बोली केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, कहा – भारत में दहाई अंकों की विकास दर हासिल करने की क्षमता, सभी संकेतक आर्थिक स्थिरता और मजबूती के दे रहे हैं संकेत.

8. रिलायंस इंडस्ट्रीज जामनगर में बनाएगी दुनिया का सबसे बड़ा ज़ू, केंद्र और राज्य सरकार से मिली मंजूरी.

9. 31 दिसम्बर से पहले हो सकती है किसानों के साथ सरकार की अगले दौर की वार्ता, किसान लगातार कर रहे हें तीन कृषि कानून का विऱोध.

10. RSS प्रमुख मोहन भागवत के भाषणों के संकलन ‘यशस्वी भारत’ का हुआ विमोचन , आपको बता दे कि 1960 के बाद विश्व के सबसे विशाल संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के किसी सरसंघचालक के भाषणों का ये पहला संकलन है.

11.  हिमाचल में पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूचियां हुई तैयार, जल्द हो सकता है पंचायत चुनाव का ऐलान.

12. बिहार के राजगीर में पर्यटकों के लिए मार्च तक बनकर तैयार होगा ‘ग्लास फ्लोर ब्रिज’, सीएम नीतीश ने लिया जायजा.

13. अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने रांची के रिम्स अस्पताल पहुंचे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव के तबीयत की ली जानकारी.

14. दिल्ली में 3.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा, दिल्ली में आज रिकॉर्ड हुआ सीजन का सबसे कम तापमान

15. राजस्थान में निकाय अध्यक्ष चुनाव के मद्देनजर 50 निकायों में शुरू हुआ मतदान, आपको बता दे कि  मैदान में 101 प्रत्याशी.

16. यूपी के  सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा आज,  किसानों को संबोधित करने के साथ देंगे कई सौगात.

17. Amazon पर  22 दिसंबर पर शुरू हो रही है Fab Phones Fest सेल, लोगों को भारी डिस्काउंट पर शानदार स्मार्टफोन्स खरीदने का मिलेगा मौका.

18. एक्ट्रेस  हिना खान  की ग्लैमरस तस्वीरें हुईं वायरल, लहंगे के साथ चश्मा लगाने का स्टाइल आया चर्चा में.

19. खतरे में भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज, कोरोना वायरस की वजह से लिया जा सकता है बड़ा फैसला.

20. नेपाल में बढ़ा सियासी संकट, नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने नेपाल संसद भंग करने का किया फैसला, केपी ओली राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी से सिफारिश करने पहुंचे शीतल निवास.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *