खेल

पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा ने शानदार शुरुआत की। पहले ही प्रयास में झंडा गाड़कर फाइनल में मारी एंट्री

पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा ने शानदार शुरुआत की। उन्‍होंने अपने पहले थ्रो से ही देश को पदक की उम्‍मीद दिला दी। ग्रुप बी का क्वालिफिकेशन राउंड दोपहर 3:20 बजे शुरू हुआ। नीरज ने पहले ही प्रयास में 89.34 थ्रो कर फाइनल में जगह पक्‍की की। फाइनल मैच 8 अगस्त को भारतीय समयानुसार रात 11:55 बजे शुरू होगा।

टॉप पर रहे नीरज चोपड़ा

नीरज चोपड़ा ने क्वालिफिकेशन राउंड की शानदार शुरुआत की। उन्‍होंने पहले ही थ्रो में 89.34 का थ्रो मारकर फाइनल में एंट्री मार ली है। वह अपने ग्रुप में टॉप पर रहे। अब नीरज की नजर लगातार दूसरे गोल्‍ड मेडल पर होगी। इससे पहले उन्‍होंने टोक्‍यो ओलंपिक में गोल्‍ड मेडल जीता था। उस ओलंपिक में भारत ने कुल 7 मेडल जीते थे। तब नीरज गोल्‍ड मेडल जीतने वाले इकलौते भारतीय थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *