Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u709339482/domains/mobilenews24.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
newsदेश

चंद्रयान पर नया अपडेट ; Chandrayaan 2 की मदद से ही चंद्रयान 3 कर पा रहा सफल यात्रा

इसरो के पूर्व निदेशक के सिवन बोले अच्छे से काम कर रहा है चंद्रयान का सिस्टम; चंद्रयान 2 के डाटा से मिली मदद।

चंद्रयान 3 को लेकर नया अपडेट सामने आया है। इसरो के पूर्व निदेशक के सिवन ने बताया कि अतरिक्ष यान काफी अच्छे से काम कर रहा है। सिवन ने बताया कि मिशन की सफलता के लिए हमने जो बदलाव किए वो काफी लाभदायक रहे हैं।

पिछली गलतियों से सीखा

पूर्व निदेशक सीवन ने कहा कि हमने पिछली बार लैंडिंग प्रक्रिया के बाद डेटा देखा था, उसके आधार पर इस मिशन में सुधारात्मक उपाय किए गए हैं। उन्होंने कहा,
हमने जो सुधार किया था उससे कहीं अधिक हमने पाया है। जहां भी मार्जिन कम है, हमने उन मार्जिन को बढ़ाया… चंद्रयान 2 से हमने जो सबक सीखा है, उसके आधार पर सिस्टम अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है

इसरो ने चांद की नई तस्वीरें जारी की

चंद्रयान द्वारा खीचीं गईं चांद की नई तस्वीरों को आज इसरो ने जारी किया है। स्पेस एजेंसी ने चंद्रमा के फार साइड क्षेत्र (चांद का वो हिस्सा जो पृथ्वी से नजर नहीं आता) की तस्वीरें जारी की हैं। तस्वीरों में चांद पर बड़े-बड़े गड्ढे दिख रहे हैं।

23 अगस्त को लैंड करेगा विक्रम लैंडर

इसरो चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए प्रयास कर रहा है। इसरो ने रविवार को कहा कि रोवर के साथ लैंडर मॉड्यूल के 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट के आसपास चंद्रमा की सतह पर लैंड करने की उम्मीद है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *