newsदेशमनोरजनविदेशशिक्षास्वास्थ्य

Big news, बड़ी खबरे, Breaking news, aaj ka Samachar, aaj ka news, ajka nuj, 23 July, Mobile News 24.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि मां भारती के दोनों सपूत साहस और देशभक्ति के प्रतीक हैं

पश्चिम बंगाल सरकार में ममता बनर्जी के कैबिनेट मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने कहा- ‘जांच में अभी और नाम सामने’ आएंगे, आपको बतादें की पार्थ के करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से 21 करोड़ नगद सही अरबों की बेनामी सम्पति के कागजात मिले हैं

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज नई दिल्ली में राज्य की नई पर्यटन नीति लांच किया जहाँ इस  नीति के तहत वीकेंड गेटवे के साथ धार्मिक, इको, एडवेंचर, वेलनेस, रूरल और माइनिंग टूरिज्म को बढ़ावा देने पर सरकार का ध्यान होगा।

भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमना आज झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे जहाँ वे जस्टिस एसबी सिन्हा मेमोरियल लेक्चर में शमिल हुए और कहा कि लोकतांत्रिक योजना में एक न्यायाधीश का विशिष्ट स्थान होता है, वह सामाजिक वास्तविकता और कानून के बीच की खाई को पाटता है। वह संविधान की लिपि और मूल्यों की रक्षा करता है। वही मीडिया की भमिका पर उन्होंने सवाल भी उठाया।

मोदी सरकार ने लोकसभा में बताया कि भारतीय सेना में अधिकारियों के 1.16 लाख पद रिक्त हैं जिनकी जल्द भर्ती की जाएगी

दिल्ली में आबकारी नीति पर सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद भाजपा उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर के बाहर भाजपा ने  प्रदर्शन किया वहीँ  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल जी ने दिल्ली के लोगों का पैसा लूट लिया और शराब माफिया को मालामाल कर दिया।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी वासियों को बिजली मिल में १०% की कटौती कर बड़ी रहत दी है जबकि दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 6 बिजली बिल बढ़ा दिया है

बिहार में आज से दो दिनों के लिए आनलाइन कर्फ्यू लग रहा है जहाँ  इस दौरान सारे सरकारी वेबसाइट बंद रहेंगी।

पंजाब के चंडीगढ़ नगर निगम की टीम पंजाब के सीएम हाउस में फैले गंदगी के लिए नगर निगम ने 10 हजार रुपये का चालान काटा है।

हरियाणा के रोहतक  में एक होटल संचालक दंपती की घर के अंदर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप होटल संचालक के बेटे पर है। जो मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उत्तराखंड में कांवर यात्रियों का वाहन गंगोत्री हाईवे पर दुर्घटना का शिकार हो गया जिसमे 15  यात्री  सवार, थे उनमे से चार यात्री  घायल हो गए जिनका उपचार चल रहा है।

मध्यप्रदेश के राजगढ़,जिले के खिलचीपुर कस्‍बे में तेज वर्षा के दौरान दोमंजिला मकान अचानक भरभराकर ढह गया। जहाँ मलबे में एक महिला दब गई

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा की भारत की एक ऐतिहासिक उपलब्धि है कि महामहिम द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति के पद पर आसीन होंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह भारत का एक और गौरवशाली मील पत्थर है।

पाकिस्तान ने एक बार फिर ड्रोन की मदद से भारतीय सीमा में घुसपैठ का प्रयास किया है। इस बार यह घुसपैठ जम्मू में अखनूर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे कानाचक्क से किया गया है। जहाँ बीएसएफ के सतर्क जवानों ने  उसे नीचे गिराने के लिए  गोलीबारी की परंतु वह  वापस लौटने में कामयाब हो गया।

ओडिशा के भद्रक में 3 लाख 20 हजार में बिकी 32 किलो वजनी मछली, जहाँ बेचनेवाला मछुआरा  लखपति बन गया

वॉलीवूड अभिनेता सलमान खान ने मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर से दक्षिण मुंबई में उनके कार्यालय में मुलाकात की। सलमान खान ने वहां संयुक्त पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल से भी मुलाकात की। गौरतलब है कि सलमान को मिली धमकी के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। उसी सम्बन्ध में सलमान यहाँ आये थे।

गुजरात में आईएमए से जुड़े शहर के 600 प्राइवेट अस्पतालों के लगभग 3700 ने डॉक्टरों हड़ताल पर चले गए हैं जहाँ डॉक्टर हाई कोर्ट के आदेश आईसीयू और एनआईसीयू को ग्राउंड फ्लोर पर रखने का विरोध कर रहे थे। इस दौरान ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं भी पूरी तरीके से बंद रही

राजस्थान में मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जहाँ  जयपुर बीकानेर और जोधपुर संभाग के 13 जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

डायबिटीज के मरीज नट्स का सेवन कर सकते हैं। ये फाइबर, प्रोटीन, फैटी एसिड, एंटीऑक्सिडेंट, आदि का प्रमुख स्रोत हैं, जिनमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होते हैं। यह सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है।

भारतीय नौवहन निगम लिमिटेड ने विभिन्न विभागों में ई-2 ग्रेड में सहायक प्रबंधक के  पदों पर भर्ती निकली है।  उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, shipindia.com  के माध्यम से 16 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *