newsदेश

महाराष्ट्र में शिंदे सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर मुंबई से दिल्ली तक चर्चा विषय बना हुआ है

वही इस बीच  शिंदे सरकार की नई कैबिनेट और विभागों के बंटवारे को आज अंतिम रूप दिए जाने की संभावना हैा इसको लेकर मुख्यमंत्री शिंदे आज दिल्ली जाएंगे आपको बता दे कि  मुख्यमंत्री बनने के बाद एकनाथ शिंदे आज  पहली बार दिल्ली आ रहे हैं। उनकी यह यात्रा काफी अहम बताई जा रही है। अपनी इस यात्रा के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे जहाँ  महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एवं भाजपा नेता देवेंद्र फड़णवीस भी उनके साथ होंगे।शिंदे का नई दिल्ली दौरा ऐसे समय हो रहा है जब उद्धव गुट के नेता अपना पाला बदल रहे हैं। बीते कल गुरुवार को ठाणे में उद्धव गुट के 66 पार्षदों ने शिंदे गुट का दामन थाम लिया और अब  ऐसी चर्चा है कि शिवसेना के करीब 10 से 12 सांसद आने वाले दिनों में शिंदे गुट के साथ आ सकते हैं।शिंदे भाजपा के समर्थन से राज्य के सीएम बने हैं। बताया जा रहा है कि शिंदे अगले दो दिनों तक दिल्ली में रहेंगे और मन जा रहा  है कि दोनों नेता पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। जिसके बाद दोनों नेता शनिवार को दिल्ली से पुणे के लिए रवाना होंगे और  पंढरपुर में शिंदे अषाढ़ी एकादशी की पूजा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *