अभी की बड़ी खबर बिहार से आ रही है जहाँ सीएम नीतीश कुमार ने घोषणा की है की वह राज्यसभा जाएंगे। ऐसे में बिहार का अगला सीएम कौन बनेगा जानने के लिए इस न्यूज़ को पूरा जरूर देखिये क्योंकि बीजेपी हमेसा के तरह यहाँ भी कुछ नया कर सकती है जो चौकाने वाला होगा , और चौकाने वाला नाम है संजय मयूख का ।
जी हैं विगत कुछ दिनों से चल रही अटकलों पर उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए विराम दे दिया है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने कहा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है।
आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।
इस बीच सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य एनडीए उम्मीदवार राज्य सभा में नामांकन के लिए विधानसभा पहुंचे। इस दौरान उनके साथ नितिन नवीन, सम्राट चौधरी, विजय सिंह, मंगल पांडे, अशोक चौधरी और विजय चौधरी भी साथ मौजूद रहे
वही नीतीश के इस फैसले पर विपक्ष का भी बयां आना शुरू हो गया है जहाँ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्वीट पर RJD नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्वीट पर कहा, “हमें इस बारे में पहले ही पता था। 28 जनवरी 2024 को जब हमने ये बात कही थी कि जदयू खत्म हो जाएगी लेकिन भाजपा जो 400 सीटों की बात करती थी, उसके अनुसार उनका नतीजा नहीं आया इसलिए इसमें 1 साल की देरी हो गई। नहीं तो वे पहले ही उन्हें(JDU) खत्म कर देते।”
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, “ये तो समझ नहीं आ रहा कि आपने चुनाव लड़ा, अपने चेहरे पर लड़ा, वोट बटोर लिए, जनता ने आपको चुनकर भेजा। नीतीश कुमार ने पहले भी कई बार अपना मन बदला है। कभी इस पाले में या कभी उस पाले में। अब सुनने में आ रहा है कि वे दिल्ली आ रहे हैं। जो कुछ भी हो रहा है ये जनता को धोखे में रख कर किया गया है
अब सबाल एक और सामने है की नितीश जी के राजयसभा जाने के बाद बिहार का कमान कौन संभालेंगे जी है कयास लगाए जा रहे हैं की बिहार में पहली बार बीजेपी की सरकार बनेगी और बीजेपी का सीएम फेस जहाँ सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा नित्यानंद राय हो सकते हैं वही मेरा आंकलन है की बीजेपी हमेसा के तरह कुछ नया करेगी और नए नाम पर सहमति बना सकती है जिनमें सबसे ऊपर संजय मयूख का नाम बताया जा रहा है। संजय मयूख वर्तमान में एमएलसी हैं और अमित शाह के करीबी मने जाते हैं वही नितीश कुमार भी उन्हें पसंद करते हैं तो अगर संजय मयूख सीएम बन जाये तो आश्चर्य मत कीजिये।
तो ये थी अभी की चौकाने वाली खबर बने रहिये मोबाइल न्यूज़ 24 पर
