Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u709339482/domains/mobilenews24.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
newsदेशप्रर्दशनराज्यविरोध

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति। पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन की अशोभनीय टिप्पणी के बाद। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने इसे देश का अपमान बताया है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के खिलाफ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा की गई टिप्पणी पर हमला बोला। स्मृति ईरानी ने कहा कि जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ तब से ही द्रौपदी मुर्मू कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास का शिकार बनीं। उन्होंने कहा कि अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति को अपमानजनक तरीके से संबोधित किया। एक आदिवासी महिला का इस तरह अपमान करना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने ये भी कहा की कांग्रेस इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही कि एक आदिवासी महिला इस देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही हैं।

संसद में भाजपा सांसदों ने किया प्रदर्शन।

संसद में भाजपा सांसदों ने कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। और उन्होंने अधीर रंजन चौधरी से माफी की मांग की है।

बयान पर अधीर रंजन चौधरी की सफाई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पर दिए बयान पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सफाई देते हुए कहा कि माफी मांगने का सवाल ही नहीं है। मेरे मुंह से गलती से राष्ट्रपति के लिए गलत शब्द निकला, मैं राष्ट्रपति का पूरा सम्मान करता हूं। और अधीर रंजन चौधरी राष्ट्रपति पर की गई टिप्पणी को लेकर माफी मांगने से साफ इंकार कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *