Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u709339482/domains/mobilenews24.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
newspoliticsबिहारराज्य

सम्राट चौधरी का आपातकाल को लेकर लालू यादव पर बोला जबानी हमला

बिहार में  सम्राट चौधरी के बयान से सियासत हुई तेज

आपातकाल की वर्षगांठ पर   भारतीय जनता युवा मोर्चा  की ओर से आपातकाल -लोकतंत्र के साथ विश्वासघात विषयक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि थे।

सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर भी बोला हमला

राजद प्रमुख लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के एक नेता कल तक कहते थे कि अब राजा के घर राजा नहीं पैदा होगा, लेकिन वे राजकुमार और राजकुमारी पैदा करने में लग गए। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में चारा घोटाला में मुख्यमंत्री जेल गए, लोकतंत्र शर्मसार हुआ।

सम्राट चौधरी ने rjd नेतावो को कहा जेपी आंदोलन की उपज

सम्राट चौधरी ने कहा कि आज आप जितने भी नेता देख रहे, वे जेपी आंदोलन की उपज हैं, जो आपातकाल के विरुद्ध थे।

जिस विधेयक को राष्ट्रपति को भेजा गया, उसकी प्रति एक राजकुमार ने फाड़ दिया, क्या यही लोकतंत्र है! युवराज जब राजनीति में आएंगे तो लोकतंत्र को नहीं समझ पाएंगे! उनका इशारा राहुल गांधी की ओर था। कांग्रेस ने कई बार संविधान में परिवर्तन किया।

आपातकाल में संविधान को रौंदने वाले संविधान रक्षा का कर रहे ढोंग

वहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि आपातकाल के दौरान संविधान को रौंदने वाली कांग्रेस द्वारा की जाने वाली संविधान रक्षा की बात हास्यास्पद और बेबुनियाद है। जनता ऐसे दोमुंहे नेताओं और पार्टियों को अच्छी तरह से समझ गई है।

आपातकाल के दौरान नागरिक अधिकारों को छीन लिया गया। अंग्रेजों के शासन के बाद संभवत: वह पहला मौका था, जब आपातकाल के समय अपने ही देश में एक निर्वाचित सरकार द्वारा निरंकुश तरीके से अपने ही लोगों को घोर यातनाएं दी गईं।

स्वतंत्र भारत के इतिहास का वह सबसे काला अध्याय है। कांग्रेस के उस निरंकुश शासन को आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं, परंतु आजकल ये लोग संविधान रक्षा करने का ढोंग रच रहे हैं। भाजपा राष्ट्रवाद के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मजबूत राष्ट्रवादी सोच, स्वाभिमान और स्वावलंबन के साथ विकसित भारत के निर्माण की ओर तेजी से अग्रसर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *