newsराशिफल

Sawan 2023: सावन में जरूर करें नंदी महाराज की पूजा, भोलेनाथ तक जरूर पहुंचेगी भक्तों की मनोकामना

Sawan 2023 सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है।

इस पवित्र मास में भगवान शिव की उपासना का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन मास में भगवान शिव की आराधना करने से जीवन में सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस मास में भगवान शिव के प्रिय गण नंदी महाराज की उपासना का भी विशेष महत्व है। जानते हैं किस तरह करें नंदी महाराज की उपासना?

कौन हैं नंदी महाराज?

नंदी महाराज भगवान शिव के प्रिय गण हैं और वह उनके प्रिय वाहन हैं। इसलिए किसी भी शिवालय में भगवान शिव के समीप नंदी महाराज की प्रतिमा जरूर होती है। ऐसी मान्यता है कि सावन के पवित्र महीने में नंदी महाराज को अपनी इच्छा बताने से साधक की मनोकामना जल्द पूर्ण हो जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि अधिकांश समय भगवान शिव तपस्या में लीन रहते हैं और भगवान नंदी उनकी सेवा में रहते हैं। ऐसे में नंदी जी को अपनी मनोकामना बताने से वह बात भगवान शिव तक जल्दी पहुंचती है।

नंदी महाराज के कान में जरूर कहें ये शब्द

विद्वानों के अनुसार, नंदी महाराज की उपासना करते समय और उनके कान में अपनी इच्छा बताने से पहले ‘‘ शब्द जरूर बोलना चाहिए और इसके बाद अपनी कामना कहनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ‘‘ का दूसरा नाम प्रणव अर्थात परमेश्वर है और कई ग्रंथों में यह भी बताया गया है कि ‘‘ ब्रह्मा, विष्णु और महेश यानी त्रिदेवों के प्रतीक हैं। इसलिए किसी भी वैदिक मंत्र के प्रारंभ में ‘‘ का उच्चारण जरूर किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *