newsदेशप्रर्दशनराज्यविरोधस्वास्थ्य

स्वामी अड़गड़ानंद के परमहंस आश्रम में चली गोली, एक साधु की मौत

यथार्थ गीता के प्रणेता स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के मिर्जापुर स्थित सक्तेशगढ़ आश्रम में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने की सूचना से हड़कंप मचा है आश्रम में गुरुवार सुबह भक्त और आश्रम के लोग सुबह की दिनचर्या में लीन थे। तभी कई गोली चली। लोगों ने देखा तो गोली लगने से एक साधु की मौत हो चुकी थी। जबकि दूसरा घायल अवस्था में था। घायल को आश्रम के लोग आननफानन चंदौली स्थित एक निजी अस्पताल लेकर चले गए। घटना के वक्त स्वामी अड़गड़ानंद महाराज आश्रम स्थित अपने कमरे में मौजूद थे। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं आशंका ये भी जताई जा रही है कि कहीं स्वामी अड़गड़ानंद महाराज की हत्या की साजिश तो नहीं रची गई थी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस को घटनास्थल से दो तमंचे मिले हैं पुलिस ने सीसी कैमरे की फुटेज को कब्जे में ले लिया है। घटना को लेकर ऐसे कई सवाल हैं जिनका जवाब पुलिस तलाश रही है।

गोली लगने से जिस साधु जीवन बाबा की मौत हुई उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं घायल साधु आशीष महराज (46) का उपचार चंदौली स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक जीवन बाबा ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी की है। लेकिन कहा ये भी जारहा है की पहले स्वामी अड़गड़ानंद के बेहद करीबी आशीष महाराज को गोली मारी। इसके बाद उसने खुद के सिर में गोली मारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *