Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u709339482/domains/mobilenews24.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
newsराज्य

‘ठाकुर की…’ RJD सांसद के बयान पर छिड़ा संग्राम, चेतन की चेतावनी पर राजद की ‘दमदार’ टिप्पणी और BJP भी कूदी

Manoj Jha Thakur Remark राज्यसभा सांसद मनोज झा की ठाकुर की… कविता को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद RJD) में आपसी कलह मचती दिख रही है। एक ओर जहां राजद विधायक ने ठाकुरों का अपमान बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी है। वहीं दूसरी ओरा खुद राजद ने सांसद झा के वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा कर प्रतिक्रिया दी है।

RJD MLA चेतन आनंद बोले- बर्दाश्त नहीं करेंगे

पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद ने अपने ही राजद सांसद मनोज झा के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होंने ठाकुर वाले बयान पर मनोज झा को घेरते हुए चेतावनी दी है।बता दें कि चेतन आनंद खुद राजद के ही विधायक हैं। उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेता को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। इसमें उन्होंने लिखा है कि ठाकुरों के ऊपर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

राजद बोली- दमदार, शानदार और जानदार

इधर, राजद ने सांसद मनोज झा के उस वीडियो को दमदार, शानदार और जानदार बताया है, जिसमें उन्होंने ठाकुरों को लेकर कविता सुनाई है। राजद ने इसे अपने एक्स हैंडल से सोशल मीडिया पर साझा किया है।राजद ने यह वीडियो विधायक चेतन आनंद की ठाकुर विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी और सांसद चेतावनी देने के करीब एक घंटे बाद साझा किया है।

सांसद मनोज झा का यह वीडियो उनके महिला आरक्षण विधेयक को लेकर संसद में हुई बहस के दौरान दिए गए भाषण का है। इसी संबोधन में ही झा ने कविता सुनाई थी, जिसमें उन्होंने ठाकुर शब्द का इस्तेमाल किया था।

ठाकुर विवाद में कूदी भाजपा, नीरज ने दे डाला विवादित बयान

इधर, ठाकुर विवाद में भाजपा भी कूद पड़ी है। बुधवार को भाजपा विधायक नीरज सिंह बबलू ने भी राजद सांसद को चेतावनी दे डाली है।उनका आरोप है कि सांसद झा ने राजद के कहने पर ठाकुरों को लेकर टिप्पणी की है। हालांकि, झा को घेर रहे नीरज सिंह ने खुद एक विवादित बयान दे डाला है। यहां पढ़ें पूरी खबर

आनंद मोहन बोले- अपने अंदर के ब्राह्मण को मारो
आनंद मोहन ने कहा कि राजद कहती है कि हम ए टू जेड की पार्टी हैं। महिला आरक्षण के सवाल पर लोगों ने सिर्फ भाषण दिया है। उन्होंने कहा कि कहीं पर निगाहें कहीं पर निशाना। आप क्यों नहीं बोलते कि अपने अंदर के ब्राह्मण को मारो। लोग इतिहास पढ़ते हैं। हम इतिहास गढ़ने वाले लोग हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *