news

एमसीडी चुनाव जीतने के लिए भाजपा नेता धन, बल और गन के बलबूते हर कीमत पर चुनाव जीतने के भाषण देकर दिल्ली के चुनावी माहौल को बिगाड़ रही है

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौअनिल कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा युवा मोर्चा,  सदर बाजार मंडल अध्यक्ष द्वारा भड़काऊ भाषण देने की शिकायत दिल्ली राज्य चुनाव आयुक्त से मिलकर चुनाव आयोग निगम भवन में की।

एमसीडी चुनाव जीतने के लिए भाजपा नेता धनबल और गन के बलबूते हर कीमत पर चुनाव जीतने के भाषण देकर दिल्ली के चुनावी माहौल को बिगाड़ रही है। – चौअनिल कुमार

नई दिल्ली, 22 नवम्बर, 2022 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा के सदर बाजार मंडल के भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष इशांक जो भाजपा प्रत्याशी को निगम चुनाव धन, बल और गल क बलबूते चुनाव को जिताने की बात कर रहे हैं, उसके खिलाफ दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के आयुक्त से शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को चुनाव आयुक्त ने भरोसा दिया कि दिल्ली नगर निगम का चुनाव निष्पक्ष कराया जाएगा और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी और अपराधिक गतिविधि करने वाले लोगों पर तुरंत प्रभाव से कार्यवाही की जाएगी। चुनाव आयुक्त ने विश्वास दिलाया कि कांग्रेस के ज्ञापन पर तुरंत प्रभाव से संज्ञान लिया जाऐगा।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के साथ मुख्यमंत्री के पूर्व संसदीय सचिव एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन श्री अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक श्री विजय लोचव और दिल्ली कांग्रेस के लीगल एवं मानवाधिकार विभाग के चेयरमैन एडवोकेट सुनील कुमार शामिल थे।

चौ0 अनिल कुमार ने चुनाव आयुक्त को भाजपा नेताओं के वीडियो का एक पेन ड्राईव भी जमा कराई। वीडियों मे भाजपा नेता सीधे तौर पर बोल रहे हैं कि भाई साहब हमारे को ज्यादा बोलना तो आता नहीं है युवा मोर्चा हैहमारे को तो करना आता हैठीक है जी। जो ये हमारे सारे युवा साथी खड़े हैंइन सबकी शक्तियों को देख कर के। इनके प्रयासों को देख कर के। हम आपको अश्वस्थ करते हैं भारतीय जनता युवा मोर्चा सदर बजार मण्डल का एक-एक युवा कार्यकर्ता एक एक साथी तनमनधन और जरूरत पड़ी तो गन। ये चुनाव जीतवा के लाएंगे।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है कि भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष खुले तौर पर किसी भी कीमत पर भाजपा प्रत्याशी को जिताने का विश्वास भरा बयान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दे रहे है। धन,बल और गन का प्रयोग करने की बात भाजपा निगम प्रत्याशी द्वारा बुलाई बैठक में नारे लगाते हुए कही गई। उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा, सदर बाजार मंडल के अध्यक्ष इशांक के खिलाफ तुरंत प्रभाव से कार्यवाही की जाए जो सदर बाजार से भाजपा उम्मीदवार सुश्री पिंकी के शांतिपूर्ण चुनाव में जहर घोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम चुनाव आयुक्त को बताना चाहते हैं कि यूपी 2021 में विधानसभा चुनाव के दौरान हिंसक बयानबाजी के बाद हजारों लोगों को हिरासत में लिया गया था और यही प्रवृत्ति गुजरात चुनाव के मामले में भी दोहराई गई। निगम चुनाव में सार्वजनिक हुए इस वीडियो के पश्चात दिल्ली पुलिस इस मुद्दों पर चुप क्यों है? बड़ा प्रश्न है।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि चिंताजनक है कि भाजपा और उसके संगठनों ने दिल्ली नगर चुनावों के दौरान दिल्ली के शांतिपूर्ण माहौल में जहर घोलना शुरू कर दिया है, जबकि दिल्ली के लोग साल 2020 के दौरान दिल्ली में हुए दंगों की दिल दहलाने वाली यादों को भूले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली हमेशा से शांतिपूर्ण रही है जहाँ विभिन्न धर्मों के लोग गंगा-जमुनी तहजीब पर एक समावेश में रहते आए हैं।

मुख्य संवाददाता,

……..नई दिल्ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *