newsहादसा

झगड़े के दौरान नहर में गिरे दो युवक, एक की मौत;

सदर थाना क्षेत्र के शहीद नगर स्थित पार्क माइनर पर गुरुवार सुबह आठ बजे झगड़ा करते दो युवक नहर में गिए गए। एक युवक तो सकुशल बाहर निकल आया। दूसरे युवक शाहरूख को आसपास के लोगों ने नहर से बाहर निकाला, तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

आक्रोशित लोगों द्वारा हंगामा करने पर एसीपी सुकन्या शर्मा मौके पर पहुंच गई। उन्होंने लोगों को समझा कर शांंत कराया। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि पहले यह नहर हुआ करती थी। क्षेत्र की आबादी बढ़ने लगी तो कालोनियों का गंदा पानी इसमें जाने लगा। क्षेत्र में कोई बड़ा नाला नहीं होने से नहर नाले में तब्दील हो गई है। वर्षा के दौरान उखर्रा से विभव नगर तक नाले में सड़क के बराबर तक पानी भरा रहता है।

घटना बुधवार सुबह लगभग आठ बजे की है। शहीद नगर की हुसैन गली के शाहरूख का नहर के किनारे एक युवक से झगड़ा हो रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया झगड़े के दौरान दोनों नहर में गिर गए। युवक नहर से बाहर निकलकर भाग गया।

शाहरूख बाहर नहीं निकल सका, वह सिल्ट में फंस गया। आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला, तब तक शाहरूख की सांसें थम चुकी थीं।जानकारी होने पर शाहरूख की पत्नी रेखा और परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने झगड़ा करने वाले युवक का पता लगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।

एसीपी डा. सुकन्या शर्मा ने स्वजन और लोगाें को शांत कराया।क्षेत्रीय लोगों ने बताया कुछ दशक पहले तक उखर्रा नहर हुआ करती थी। समय के साथ क्षेत्र में आबादी बढ़ने लगी तो कालोनियो का गंदा पानी नहर में जाने लगा। क्षेत्र में कोई बड़ा नाला नही होने के चलते यह नहर नाले में तब्दील हो चुकी है।

नहर किनारे के रहने वाले लोगों का कहना है कि यहां खुली नहर होने से आए दिन हादसे होते रहते है। वर्षा के दिनों में नहर उखर्रा से विभव नगर तक लबालब हो जाती है। उसका पानी सड़क पर बहने लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *