newsविदेश

जब पुतिन को 8 साल की बच्ची की माननी पड़ी बात, अचानक घुमा दिया वित्त मंत्री को कॉल; फिर जो हुआ….

क्रेमलिन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एक वीडियो रिलीज किया है

जिसमें वह 8 साल की बच्ची के साथ नजर आ रहे है।दरअसल 8 साल की बच्ची रायसत ने पुतिन से अपने गृह क्षेत्र के बजट अनुदान की मांग के लिए वित्त मंत्री से फोन पर बात करने का अनुरोध किया था।जब पुतिन ने वित्त मंत्री एंटोन सिलुआनोव को अचानक से कॉल किया तो वो काफी हैरान हो गए। क्रेमलिन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एक वीडियो रिलीज किया है, जिसमें वह एक 8 साल की बच्ची के साथ नजर आ रहे है। इस आठ साल की बच्ची का नाम रायसत अकिपोवा है। दोनों फोन पर बात करते हुए नजर आ रहे है।

दरअसल, 8 साल की बच्ची रायसत ने पुतिन से अपने गृह क्षेत्र के बजट अनुदान मांगने के लिए वित्त मंत्री से फोन पर बात करने का अनुरोध किया था। पिछले महीने एक संक्षिप्त सशस्त्र विद्रोह के बाद जारी किए गए इस वीडियो में पुतिन काफी देखभाल, चिंतित और नियंत्रण में करने वाले जैसे प्रतीत हो रहे है। इसमें वह रायसत अकिपोवा का स्वागत करते हुए नजर आ रहे है।

जह रूस के वित्त मंत्री हुए हैरान

जब पुतिन ने वित्त मंत्री एंटोन सिलुआनोव को अचानक से कॉल किया तो वो काफी हैरान हो गए। वह लड़की के अभिवादन का जवाब नहीं दे पा रहे थे। हालंकि, लड़की के गृह क्षेत्र के बजट अनुदान की मांग पर वित्त मंत्री सहमत हो गए। वित्त मंत्री से हुई बातचीत के बाद पुतिन ने लड़की को जानकारी दी कि उसके गृह क्षेत्र दागिस्तान के लिए 5 अरब रूबल का फंड जारी किया गया है। यह राशि 55.6 मिलियन डॉलर के बराबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *