Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u709339482/domains/mobilenews24.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
newsराज्य

Yogi Adityanath Ujjain Temple : महाकाल के दर्शन करने पहुंचे CM योगी, गर्भग्रह में की पूजा-अर्चना

CM Yogi Adityanath:  मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उज्‍जैन के महाकालेश्‍वर मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की उतर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे हैं। उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। मुख्यमंत्री बुधवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने उज्जैन में स्थित बाबा महाकाल के दर्शन किए और करीब आधे घंटे तक बाबा महाकाल का पूजन और अभिषेक भी किया। पूजा करने के बाद उन्होंने नंदीहाल में पहुंचकर भोलेनाथ का ध्यान लगाया। खबर अपडेट की जा रही है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

इंदौर में इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

बता दें क‍ि योगी आदित्‍यनाथ राजवाड़ा उद्यान पहुंचेगे। जहां वे करीब 10 मिनट रहेंगे। यहां से नाथ मंदिर स्थित योगी माधवराव महाराज की समाधि स्थल जाएंगे। वे यहां से छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा स्थल का लोकार्पण करने पहुंचेंगे। शाम ठीक चार बजे योगी अहिल्या उत्सव में शामिल होंगे। वे यहां करीब एक घंटा रहेंगे। शाम ठीक 5.25 बजे इंदौर से रवाना हो जाएंगे।

CM योगी आदित्‍यनाथ आज उज्‍जैन पहुंच गए हैं। उन्होंने यहांं गर्भगृह में बाबा महाकाल का पूजा किया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक बाबा महाकाल का पूजन और अभिषेक भी किया।उन्होंने पूजा करने का एक वीडियो अपने X सोशल मीडिया पर शेयर करके ‘जय महाकाल’ लिखा।

प्रतिमा स्थल का करेंगे लोकार्पण

योगी इंदौर में छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा स्थल का लोकार्पण भी करेंगे। बीआरटीएस मार्ग पर वर्ष 1970 में निर्मित उद्यान (शिवाजी वाटिका) में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित की गई थी। नगर निगम ने महाराज की शौर्य गाथा के प्रतीक स्वरूप उनकी प्रतिमा को किले की प्रतिकृति के समान स्मारक में पुनर्स्थापित करते हुए यहां नवनिर्माण किया है।

स्मारक निर्माण के लिए रायगढ़ किला और महाराज द्वारा मराठा स्थापत्य शैली में निर्मित अन्य किलों की संरचना का सूक्ष्म अध्ययन किया गया है। दुर्ग और प्रतिमा की परिकल्पना इस प्रकार की गई है जैसे कि महाराज अश्वारूढ होकर युद्ध पर जाने के लिए किले के मुख्य प्रवेश द्वार से बाहर आ रहे हैं

बाबा महाकाल के पूजन के बाद नंदी हॉल में लगाया ध्यानCM योगी ने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का पूजन अर्चन और अभिषेक करने के बाद नंदी हॉल में ध्यान भी लगाया। सुबह से ही योगी आदित्यनाथ के उज्जैन आने को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। यही कारण रहा कि जेड प्लस सुरक्षा में तैनात गार्ड के साथ ही पुलिसकर्मी भी हेलीपैड से लेकर महाकाल मंदिर और भर्तृहरि गुफा पर नजर आए और चारों ओर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *