Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u709339482/domains/mobilenews24.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
newsराज्य

जम्‍मू कश्‍मीर में हिंसक हुई भीड़, BJP मीडिया प्रभारी पर किया हमला; PSO समेत कई लोग घायल

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। कश्‍मीर के बीजेपी मीडिया प्रभारी एडवोकेट साजिद यूसुफ शाह और सोशल मीडिया प्रभारी इं. साहिल बशीर भट पर मिरगुंड पट्टन में हमला किया गया। भीड़ के बीच किसी अज्ञात ने हमला किया। हमले में पीएसओ भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पानी की कमी के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे लोग

जानकारी के अनुसार उक्त क्षेत्र के लोग पानी की कमी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और उन्होंने सड़क को अवरुद्ध कर दिया था। जब पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने की कोशिश की, तो उन्होंने विरोध करने की कोशिश की। विरोध हिंसक हो गया।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दबाने के लिए आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज का सहारा लिया, जिसके परिणामस्वरूप सड़क में फंसे वाहनों से भाजपाइयों समेत कई लोग घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *