newsदेशराज्य

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बरहारा में जनसंबोधन

भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा के पड़रिया खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नित्यानंद राय व आरके सिंह पहुंचे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के राजग प्रत्याशी पवन कुमार यादव को जीत दिलाने के लिए सन्हौला प्रखंड के उच्च विद्यालय ताड़र के मैदान पर एक चुनावी सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि इस मैदान पर वे दूसरी बार आए हैं। उन्‍होंने कहा कि सारी पार्टियां लुभावने वादे करती है, लेकिन चुनाव जीतने के बाद वे अपने वादों पर नहीं रहते। आजादी के 70 वर्ष पूरा होने के बाद यदि नेता अपने वादे को आधा भी पूरा करती तो आज भारत सबसे आगे रहता। नेता का कथनी और करनी में काफी अंतर होता है। श्री सिंह ने आगे कहा कि वे जो कह रहे हैं उसे आवश्‍य ही पूरा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किए गए वादों को पूरा किया है। सभी भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं देश के विकास के लिए एकजुट हैं। उन्‍होंने कहा वादे के मु‍ताबिक जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35ए को हटाया गया। भारतीय जनसंघ राजनीति की शुरुआत में कहा था कि यदि वे स्पष्ट बहुमत में आए धारा 370 हटाया जाएगा, जो आज पूरा हुआ।

उन्‍होंने कहा कि दो-तीन वर्षों में अयोध्‍या में राम मंदिर बन जाएगा। जो हरेक विधा में अद्भुत होगा। भारत की पहचान राम मंदिर से की जाएगी। राम मं‍दिर की भव्‍यता और इसकी विरासत को देखने अन्‍य देशों के लोग भी आएंगे और राम के जीवन को अपने में उतारेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *