news

Shrikant Tyagi News: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में गालीबाज त्यागी, आपराधिक कुंडली आई सामने

नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से मारपीट और गाली-गलौज के मामले में सूरजपुर कोर्ट ने बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। त्यागी के साथ उसके साथियों को भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। चारों आरोपियों को नोएडा के लुकसर जेल में रखा जाएगा। माना जा रहा है कि कोर्ट आज  इनकी जमानत याचिका पर सुनवाई कर सकती है।श्रीकांत त्यागी को UP STF ने  गिरफ्तार किया है। उस पर नोएडा पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखा था। पुलिस ने श्रीकांत समेत 4 आरोपियों को भी पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक, ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी से फरार होने के बाद श्रीकांत ने मेरठ में अपने रिश्तेदार के यहां शरण ली थी। सोमवार रात में श्रीकांत ने पत्नी अनु त्यागी को कॉल किया था। पुलिस को यहीं से बड़ी लीड मिली। पुलिस ने मंगलवार सुबह अनु त्यागी को दोबारा हिरासत में लिया और पूछताछ की। उसके मोबाइल की छानबीन की गई। उसी इनपुट के आधार पर नोएडा पुलिस श्रीकांत त्यागी तक पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *