newsदेशशिक्षा

34th International Biology Olympiad 2023 34वें अंतरराष्ट्रीय जीव विज्ञान ओलंपियाड में भारत ने 4 स्वर्ण पदकों के साथ 76 देशों की प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल किया

34th International Biology Olympiad 2023 शीर्ष स्थान भारत जीते 4 स्वर्ण पदक

34वें अंतरराष्ट्रीय जीव विज्ञान ओलंपियाड का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अल ऐन में किया गया। यह कार्यक्रम 3 जुलाई 2023 से शुरू होकर 11 जुलाई 2023 तक संपन्न कराया गया। अंतर्राष्ट्रीय जीव विज्ञान ओलंपियाड में इस वर्ष भारत सहित 76 देशों ने भाग लिया था और सभी देशों के कुल 293 छात्रों ने भाग लिया था। इस प्रोग्राम में भारत के छात्रों के शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी देशों में शीर्ष स्थान हासिल किया है। भारत ने यह स्थान 4 स्वर्ण पदक जीतने के साथ हासिल किया है।

इन छात्रों ने हासिल किये स्वर्ण पदक

भारत की ओर से 4 छात्रों ने 34th International Biology Olympiad 2023 में स्वर्ण पदक जीते हैं।

मेघ छाबडा (जालना, महाराष्ट्र)
ईशान पेडनेकर (कोटा, राजस्थान)
ध्रुव आडवाणी (बेंगलुरु, कर्नाटक)
रोहित पांडा (दुर्ग, छत्तीसगढ़)

भारतीय टीम के साथ रहे ये नेता और पर्यवेक्षक

यूएई में हुए इस ओलंपियाड में भारतीय टीम का साथ देने के लिए प्रो. मदन एम. चतुर्वेदी- नेता (पूर्व वरिष्ठ प्रोफेसर, दिल्ली विश्वविद्यालय), डॉ. अनुपमा रोनाड- लीडर (वैज्ञानिक अधिकारी, एचबीसीएसई- टीआईएफआर, मुंबई), डॉ. वी. वी. बिनॉय- वैज्ञानिक पर्यवेक्षक (एनआईएएस, बैंगलोर) और डॉ. रामबहादुर सुबेदी वैज्ञानिक पर्यवेक्षक (आईसीएमआर-एनआईआरआरएच, मुंबई) रहे।

वर्ष 2023 से पहले भारत खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी प्रोग्राम वर्ष 2008, 2009, 2010, 2011, 2015 और 2021 में) शीर्ष पर रहा था। इसके अलावा भौतिकी के लिए वर्ष 2018 में और जूनियर साइंस के लिए वर्ष 2014, 2019, 2021 और 2022 में भी मैडल टैली में प्रथम स्थान हासिल कर चूका है।

भारत के अलावा सिंगपुर ने भी हासिल किये 4 स्वर्ण पदक

34वें आईबीओ सम्मेलन में कुल 29 स्वर्ण पदक स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इन 29 स्वर्ण पदकों में जहां भारत ने 4 स्वर्ण पदक जीते। भारत के अलावा सिंगापुर ने भी 4 स्वर्ण पदक अपने नाम किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *