newsव्यापार

BMW i4 इलेक्ट्रिक लग्जरी कार की 5 बड़ी खूबियां, बेहतरीन रेंज के साथ मिलता है शानदार इंटीरियर

BMW i4 EV कंपनी का दावा है कि BMW i4 सिंगल चार्ज पर 590 किलोमीटर की रेंज दे सकती है और चार्जिंग के लिए i4 को 11 kW पर AC चार्जर मिलता है जो 8 घंटे में बैटरी को फुल चार्ज कर सकता है।

बीएमडब्ल्यू हमेशा से लग्जरी गाड़ियों को बनाने के लिए लोकप्रिय रही है। बीएमडब्ल्यू का ध्यान इस समय विशेष तौर पर इलेक्ट्रिक सेगमेंट पर है, जहां कंपनी ने मई 2022 में बीएमडब्ल्यू i4 इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया था। उस समय इस EV की खूब चर्चा हुई थी। आज इस खबर के माध्यम से आपको बीएमडब्ल्यू i4 लग्जरी इलेक्ट्रिक कार के पांच खूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

BMW i4 लुक और डिजाइन

BMW i4 में ऑल LED हेडलैंप, LED DRLs, LED टेल लाइट्स और 17-इंच एरोडायनामिकली डिज़ाइन किए गए अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसके अलावा ब्लैंक्ड-ऑफ किडनी ग्रिल, एल-शेप्ड टेल लाइट्स और तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक सैफायर, स्काईस्क्रेपर ग्रे और मिनरल व्हाइट देखने को मिलता है।

BMW i4 बैटरी पैक

बैटरी रेंज के मामले में BMW i4 का eDrive 40 वेरिएंट 83.9 kWh के दमदार बैटरी के साथ आता है। यह बैटरी पैक इलेक्ट्रिक मोटर को 335 bhp की पावर और 430 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम बनाता है।

BMW i4 रेंज

कंपनी का दावा है कि BMW i4 सिंगल चार्ज पर 590 किलोमीटर की रेंज दे सकती है और चार्जिंग के लिए i4 को 11 kW पर AC चार्जर मिलता है, जो 8 घंटे में बैटरी को फुल चार्ज कर सकता है। स्पीड के मामले में यह कार महज 5.7 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में भी सक्षम है।

BMW i4 कीमत

BMW ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार i4 को पिछले साल मई 2022 को लॉन्च किया था, जहां उस समय इसकी शुरुआती कीमत 69.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई थी। इस कार को eDrive 40 वेरिएंट के साथ ऑफर किया गया था। यह कंपनी की भारत में दूसरी इलेक्ट्रिक कार है, इससे पहले BMW ने iX इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *