Mobile News 24 ✓ Hindi men Aaj ka mukhya samachar, taza khabren, news Headline in hindi.

सनसनी नहीं सिर्फ समाचार ✓

newsखेलदेश

IND vs SL: कोलंबो में Rohit Sharma का बड़ा धमाका, 22 रन बनाते ही MS Dhoni का रिकॉर्ड तोडा

बन्याया रिकॉर्ड Rohit Sharma Completed 10000 रन in ODI 

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे मैच में 22 रन बनाते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर में 10000 रन पूरे कर लिए हैं। श्रीलंका के खिलाफ अपने 50वें मैच के दौरान कप्तान रोहित ने एक स्पेशल क्लब में एंट्री भी मार ली हैं।  एशिया कप 2023 के सुपर 4 राउंड में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम की नजरें श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल कर फाइनल का टिकट हासिल करने पर हैं। श्रीलंका के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

Ind VS SL: Rohit Sharma ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड

दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 22 रन बनाते ही पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का रिकॉर्ड चकनाचूर किया। बता दें कि एमएस धोनी ने 320 मैचों की 273 पारियों में वनडे में 10 हजार रन पूरे किए थे। जबकि रोहित शर्मा ने 248 मैचों की 241 पारियों में ये कारनामा कर दिखाया।

टीम इंडिया का 10 हजार क्लब (वनडे)

सचिन तेंदुलकर- 18426

विराट कोहली- 13023

सौरव गांगुली- 11221

राहुल द्रविड़- 10768

एमएस धोनी- 10599

रोहित शर्मा- 10000*

बता दें कि वनडे में 10 हजार रन बनाने वाले क्लब में रोहित शर्मा ने एंट्री मार ली है। पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) हैं, जिनके नाम 18426 रन दर्ज हैं। दूसरे नंबर पर विराट कोहली है, जिन्होंने 13023 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर सौरव गांगुली हैं, जिनके नाम कुल 11221 रन दर्ज हैं। धोनी चौथे नंबर पर 10599 के साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *