Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u709339482/domains/mobilenews24.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
newsशिक्षा

AIIMS Recruitment 2023: एम्स जोधपुर में ग्रुप A, B व C के पदों पर निकली सीधी भर्ती, आवेदन जल्द होंगे शुरू

AIIMS Jodhpur Recruitment 2023 एम्स जोधपुर में ग्रुप A B व C के अंतर्गत 105 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गयी है। जारी अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। एप्लीकेशन प्रॉसेस शुरू होने के बाद अभ्यर्थी एम्स जोधपुर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकेंगे।

HIGHLIGHTS

  1. एम्स जोधपुर में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी।
  2. अधिसूचना के मुताबिक ग्रुप A, B व C के पदों पर होनी है भर्ती।
  3. भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

AIIMS Jodhpur Recruitment 2023: भर्ती विवरण

एम्स जोधपुर की ओर से निकाली गयी इस सीधी भर्ती के माध्यम से कुल 105 रिक्त पदों को भरा जाएगा। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

  • असिस्टेंट नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट: 20 पद
  • मेडिको सोशल सर्विस ऑफिसर ग्रेड- 1: 15 पद
  • आर्टिस्ट (मॉडलर): 14 पद
  • सोशल वर्कर: 2 पद
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड- A: 2 पद
  • सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट: 3 पद
  • कैशियर: 3 पद
  • स्टोर कीपर कम क्लर्क: 21 पद
  • जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट: 25 पद
  • कुल पद: 105

AIIMS Jodhpur Recruitment 2023: पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए पदानुसार अलग-अलग योग्यता तय की गयी है। विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने पद के अनुसार बीएससी/ एमए/ एमएसडब्ल्यू/ 12वीं/ संबंधित क्षेत्र में डिग्री/डिप्लोमा आदि किया हो।

इसी प्रकार उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु पदानुसार 18/ 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 27/ 30/ 35 वर्ष तय की गयी है। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल पर जा सकते हैं या नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *