newsमनोरजन

Arijit Singh: पैरों में चप्पल, हाथ में थैला लेकर स्‍कूटर पर निकले अरिजीत, सामने आया सिंगर का सादगी भरा वीडियो

Arijit Singh Video सिंगर का एक वीडियो सामने आया है जिसमे अरिजीत सिंह बंगाल में अपने होमटाउन मुर्शिदाबाद में आम लोगों की तरह गली में घूम रहे हैं। एक बार में सिंगर को पहचानना थोड़ा मुश्किल हो रहा है।

Arijit Singh Video: बॉलीवुड फेम सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) की आवाज का हर कोई दीवाना है। सिंगर अपनी आवाज के साथ-साथ अपने अच्छे नेचर के लिए भी जाने जाते है। इसी बीच सिंगर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमे अरिजीत सिंह बंगाल में अपने होमटाउन मुर्शिदाबाद में आम लोगों की तरह गली में घूम रहे हैं।

अरिजीत सिंह का नया वीडियो

सोशल मीडिया पर अरिजीत का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमे वह बेहद सिंपल अंदाज में अपने होमटाउन की गलियों में घूमते नजर आ रहे है। एक बार में सिंगर को पहचानना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन जब दूसरी बार इस वीडियो को ध्यान से देखते हैं तो पता चलता है कि यह सिंगर अरिजीत ही है। इस दौरान सिंगर वहां खड़े लोगों से बात भी करते नजर आ रहे है, जिसके बाद सिंगर अपना स्कूटर स्टार्ट करते है और निकल जाते है।

क्या फैंस को पसंद आया सिंगर का ये अंदाज

इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, यह कितने डाउन टु अर्थ है। दूसरे यूजर ने लिखा, सिंपल होने का लेवल तो देखिए। तीसरे ने लिखा, अरिजीत सिंह के इस वीडियो ने मेरा दिन बना दिया। वहीं चौथे ने लिखा, अरिजीत टैलेंटेड के साथ-साथ एक अद्भुत इंसान भी हैं।

हाल ही में सिंगर के साथ हुआ था हादसा

हाल ही में सिंगर का एक वीडियो सामने आया था। जब वह महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक लाइव कॉन्सर्ट कर रहे थे तो इस दौरान एक शख्स ने अरिजीत का हाथ खींच दिया और उन्हें चोट आई थी।

अरिजीत के सुपरहिट गाने

बता दें, अरिजीत के गाने ‘तुम ही हो’ और ‘आशिकी 2’ का ‘चाहूं मैं या ना’ से पहचान मिली थी। हाल ही में उन्होंने फिल्म जरा हटके जरा बचके में फिर और क्या चाहिए गाना गाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *