newsखेलदेश

Asian Games 2023 Day 14 : भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्‍ड, बैडमिंटन में सात्विसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी ने रचा इतिहास

चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्‍स 2023 के 14वें दिन के लाइव कवरेज में आपका स्‍वागत है। भारत के लिए आज बड़ा दिन है, जहां उसकी नजरें 100 मेडल की संख्‍या को पार करने पर होगी। भारत को क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन व आर्चरी में गोल्‍ड मेडल जीतने की उम्‍मीद है।भारतीय पुरुष कबड्डी टीम और महिला टीम आज फाइनल एक्‍शन में नजर आएंगी। भारतीय क्रिकेट टीम का अफगानिस्‍तान से निर्णायक मुकाबला होगा। आपको बता दें कि मौजूदा एशियन गेम्‍स मेडल जीतने के लिहाज से ऐतिहासिक बन चुका है। भारत ने एशियन गेम्‍स 2023 में सबसे ज्‍यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड कायम किया है।

भारत का इससे पहले सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन 70 मेडल था, जो उसने 2018 एशियन गेम्‍स में जीते थे। भारत के 13वें दिन के अंत तक कुल मेडल 94 थे। भारत निश्चित ही 100 का आंकड़ा पार करने में कामयाब होगा। एशियन गेम्‍स 2023 के 14वें दिन के लाइव अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ यहां बने रहिए।

Asian Games 2023 Kabaddi Live: भारत ने जीता गोल्‍ड मेडल

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने एशियन गेम्‍स 2023 का गोल्‍ड मेडल जीत लिया है। भारत ने फाइनल में ईरान को 33-29 के स्‍कोर से मात दी। इस मुकाबले में काफी विवाद हुआ, लेकिन नियम के मुताबिक भारत को फायदा मिला और आखिरकार के पलों में ज्‍यादा अंक लेकर उसने गोल्‍ड मेडल अपने नाम किया। भारत ने इसी के साथ अपना 28वां गोल्‍ड मेडल जीता। भारत के कुल मेडल की संख्‍या 103 हो गई है।

7 Oct 20232:11:17 PM

Asian Games 2023 Kabaddi Live: दोनों टीमों को मिला एक-एक अंक

काफी जद्दोजहद के बाद रेफरियों ने दोनों टीमों को एक-एक अंक देने का फैसला किया है। भारतीय कोच प्रभाकरण ने रेफरी को चिल्‍लाकर कहा कि आपको शर्म आना चाहिए। नियम क्‍या है, वो बताइए। पवन सेहरावत की रेड पर काफी बखेड़ा हो चुका है। हालांकि, रेफरी ने एक-एक अंक जरूर दिया,  लेकिन स्थिति संभलती हुई नजर नहीं आ रही है। इस ड्रामे का क्‍या अंत होगा, यह देखना पड़ेगा।

7 Oct 20232:01:24 PM

Asian Games 2023 Kabaddi Live: फाइनल में हुआ विवाद

पवन सेहरावत रेड करने गए। तब ईरान के चार डिफेंडर्स ने उन्‍हें बाउंड्री लाइन के बाहर कर दिया। नए नियम के मुताबिक भारत के पक्ष में चार अंक आने चाहिए, लेकिन रेफरी खुद उलझे हुए हैं। मैच में बस एक मिनट का समय बचा था और दोनों टीमें 28-28 के स्‍कोर पर बराबर थी। 20 मिनट हो गए, लेकिन फैसला नहीं निकल पाया है। रेफरी और दोनों टीम के खिलाड़ी व कोच के बीच बहस का दौर जारी है। देखना दिलचस्‍प होगा कि किस टीम के पक्ष में फैसला आएगा।

7 Oct 20231:56:44 PM

Asian Games 2023 Badminton Live: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी ने जीता गोल्‍ड मेडल

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने शनिवार को इतिहास रच दिया है। बैडमिंटन के मेंस डबल्‍स इवेंट में भारतीय जोड़ी ने कोरिया के चोई सोलग्‍यू और किम वोन्‍हो को सीधे सेटों में मात देकर गोल्‍ड मेडल जीता। सात्विक-चिराग ने चोई-किम को 21-18, 21-16 से मात देकर गोल्‍ड मेडल अपने नाम किया। एशियन गेम्‍स में भारत ने बैडमिंटन में पहली बार गोल्‍ड मेडल जीता। भारत की झोली में आया 26वां गोल्‍ड मेडल। भारत के मेडल की संख्‍या 101 हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *