newspoliticsचुनाव 2023देशराज्य

Assembly By Election 2023: I.N.D.I.A गठबंधन में हो पाएगा सीटों का बंटवारा?

आज देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है।

इसमें उत्तर प्रदेश (UP By Election), बंगाल (Bengal By Election), झारखंड (Jharkhand By Election), उत्तराखंड (Uttarakhand By Election), केरल और त्रिपुरा (Kerala, Tripura By Election 2023) की विधानसभा सीटें शामिल हैं। अलावा, उत्तराखंड के बागेश्वर सीट पर भी खास फोकस है। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। अन्य सीटों पर भाजपा और क्षेत्रीय दलों के बीच मुकाबला है। उपचुनाव के लिए परिणाम आठ सितंबर को घोषित किए जाएंगे।

Ghosi Bypolls: यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- एकतरफा चुनाव जीत रहे दारा सिंह चौहान

घोसी विधानसभा उपचुनाव पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान एकतरफा चुनाव जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी समुदाय के लोग बीजेपी को वोट कर रहे हैं। घोसी में इस बार कमल खिलेगा।

Ghosi By Election LIVE: भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान बोले- हर तरफ कमल ही कमल दिखाई दे रहा है

यूपी के मऊ जिले की घोसी सीट से भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान ने कहा है कि सभी लोग बीजेपी को वोट देने की तैयारी कर रहे हैं। यहां के लोगों ने पीएम मोदी के नेतृत्व और सीएम योगी के विकास कार्यों पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि आठ सितंबर को बीजेपी बहुमत से चुनाव जीतेगी।

Begeshwar By Election : बागेश्वर में 11 बजे तक 22.94 प्रतिशत मतदान

उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर सुबह 11 बजे तक 22.94 प्रतिशत मतदान हुआ है। पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भाजपा की पार्वती रामदास और कांग्रेस के बसंत कुमार के बीच मुकाबला है।

By Election 2023 LIVE: किन राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव

विधानसभा उपचुनाव छह राज्यों में हो रहे हैं। इसमें बिहार, झारखंड, बंगाल, केरल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैा

Dumri By Election 2023: केरल में कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन ने वोट डाला

झारखंड की डुमरी सीट पर सुबह 11 बजे तक 27.56 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां मुख्य मुकाबला मंत्री बेबी देवी और भाजपा-आजसू गठबंधन की यशोदा देवी के बीच है।

Ghosi By Election 2023: घोसी सीट पर सुबह 11 बजे तक 21.57 प्रतिशत मतदान

यूपी की घोसी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 21.57 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहा मुख्य मुकाबला सपा के सुधाकर सिंह और भाजपा के दारा सिंह चौहान के बीच है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *