newsराज्य

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा  हमला

भीम आर्मी के संस्थापक  चंद्रशेखर आजाद पर   कार से आये  हमलावरों ने की   जानलेवा हमला :  पेट को छूते हुए निकली गोली|

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद इलाके में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला हुआ है। वह दिल्ली से घर जा रहे थे। हरियाणा नंबर की कार से आए हमलावरों ने चंद्रशेखर पर 4 राउंड फायरिंग की। गोली उनके पेट को छूते हुए निकल गई। फायरिंग में कार के शीशे भी टूटे गए हैं। उनको अस्पताल ले जाया गया है।
अस्पताल के बाहर समर्थकों की भीड़ लगी हुई है। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है और इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों की गिरफ्तारी में जुट गई है। जिला कलेक्टर और एसएसपी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं
चन्द्रशेखर भीम आर्मी के सह-संस्थापक और अध्यक्ष हैं। वे अंबेडकरवादी कार्यकर्ता और वकील हैं। आजाद, सतीश कुमार और विनय रतन सिंह ने 2014 में भीम आर्मी की स्थापना की। यह संगठन भारत में शिक्षा के माध्यम से दलित हिंदुओं की मुक्ति के लिए काम करता है। यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दलितों के लिए मुफ्त स्कूल चलाता है।
दलितों के आवाज उठाने वाली पार्टी भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पर सहारनपुर के देवबंद में जानलेवा हमला हुआ है। बताया गया कि कार सवार हमलावरों ने चंद्रशेखर आजाद पर अचानक फायरिंग कर दी। इस हमले में चंद्रशेखर आजाद को गोली छूकर निकल गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आननफानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की गंभीरता देखते हुए मौके पर जिला कलेक्टर और एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
पार्टी बोली- ये बहुजन मिशन मूवमेंट को रोकने का कायराना कृत्य
हमले की सूचना चंद्रशेखर के राजनीतिक दल आजाद समाज पार्टी ने ट्वीट कर दी। लिखा- देवबंद में राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला हुआ है। ये बहुजन मिशन मूवमेंट को रोकने का कायराना कृत्य है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, सख्त कार्रवाई और चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा की मांग करते हैं।
CCTV कैमरे नजर आई हमलावरों की कार-पुलिस
हमलावरों की कार एक जगह CCTV कैमरे में नजर आई है। पुलिस ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई है। वहीं CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। चंद्रशेखर के समर्थकों ने पुलिस को बताया कि वह समाज के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपनी फॉर्च्यूनर में सवार होकर देवबंद आए थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *