politicsचुनाव 2023राज्य

MP चुनाव 2023: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस को बताया, “हमने एक सीट दी तो सरकार बनी..।”

 आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में आई.एन.डी.आई.गठबंधन ने कमर कस ली है।  समाजवादी पार्टी भी विपक्षी गठबंधन का हिस्सा है लेकिन मध्य प्रदेश में सपा और कांग्रेस आमने-सामने खड़े हैं। इस समय सपा नेता अखिलेश यादव का जोर आई.एन.डी.आई. से ज्यादा पी.डी.ए. (पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक) पर है।

भाजपा को लोकतंत्र में भरोसा नहीं है: अखिलेश यादव

सोमवार को मध्य प्रदेश के दमोह में मीडिया से बातचीत करते हुए सपा नेता ने कहा,” “पीडीए (‘पिछड़े’, दलित और ‘अल्पसंख्यक’) इंडिया गठबंधन की ताकत बनेगी। यह पीडीए की ताकत ही है जो बीजेपी को दिल्ली से धीरे-धीरे हटा सकती है।”

उन्होंने आगे कहा,”अगर आई.एन.डी.आई.गठबंधन की कोई रणनीति है तो वह हमारी पीडीए है। भाजपा को लोकतंत्र में भरोसा नहीं है, वह ‘लूटतंत्र’ में विश्वास करती है।”

अखिलेश यादव ने आगे कहा,”पिछड़े दलित और अल्पसंख्यक आदिवासी और मुसलमान भाई ही देश को भाजपा से बचा सकते हैं। अखिलेश यादव ने कहा जनता ने सरकार बनाई दूसरे दल की लेकिन इन्होंने (बीजेपी) विधायक लूट लिए।”

 

हमने एक सीट देकर कांग्रेस की सरकार बनवाई: अखिलेश यादव

मध्य प्रदेश में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव लगातार कमलनाथ सरकार पर हमला करते हुए कांग्रेस को वोट न देने की अपील कर रहे हैं।सोमवार को अखिलेश यादव ने पिछले विधानसभा चुनाव को याद करते हुए कहा,” समाजवादी पार्टी की एक सीट थी, जिसने कांग्रेस की भी सरकार बनवाई थी। अगर आपको याद हो कि कांग्रेस के लोग जब समर्थन ढूंढ रहे थे तो सबसे पहले कांग्रेस को समाजवादियों ने समर्थन दिया था। इसके बाद गवर्नर साहब ने कांग्रेस को बुलाकर उनकी सरकार बनाई थी।”

सोमवार को एमपी के टीकमगढ़ के जतारा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को वोट मत देना, वह बहुत चालू पार्टी है। इससे सावधान रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *