news

ललन सिंह बने रहेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सीएम ने कहा हम इनके नाम का करते हैं प्रस्ताव | MOBILE NEWS 24

राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। रविवार को जदयू के राज्य परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं इस पर मुहर लगा दी। राज्य परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के क्रम में यह कहा कि उनका यह प्रस्ताव है कि ललन सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेवारी संभालते रहे। मैं प्रस्ताव भी कर दूंगा। मुख्यमंत्री की इस बात जदयू के प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में बैठे में पार्टी के राज्य परिषद के सदस्यों ने हाथ उठाकर अपना समर्थन किया। जिस वक्त मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के क्रम मे यह बात कही उस समय ललन सिंह के अतिरिक्त जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, वित्त मंत्री विजय चौधरी, मंत्री संजय झा, लेशी सिंह, सुनील कुमार, जदयू वरिष्ठ नेता मंगनी लाल मंडल, रामनाथ ठाकुर, अली अशरफ फातिमी व प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा भी मौजूद थे।

दयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया चार दिसंबर से आरंभ होनी है। निर्वाचन सात दिसंबर को होना है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद यह तय हो गया कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए ललन सिंह निर्विरोध चुने जाएंगे। चुनाव दिल्ली में होना है। मालूम हो कि जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा भी निर्विरोध चुने गए हैं। पटना में जदयू के राष्ट्रीय परिषद की 10 और 11 दिसंबर को खुला अधिवेशन कराए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थल की अनुपलब्धता की वजह से यह आयोजन दिल्ली में नहीं कराया जा रहा।ललन सिंह को पिछले वर्ष 31 जुलाई को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की जगह उन्हें यह जिम्मेवारी दी गयी थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *