newsदेश

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में BJP युवा नेता प्रवीण नेट्टारू की  बेरहमी से हत्या कर दी गई है

वारदात बेल्लारे इलाके में मृतक भाजपा कार्यकर्ता की दुकान के सामने ही हुई। दरअसल प्रवीण पोल्ट्री की दुकान चलाते हैं, जब वो दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी हमलावर बाइक पर आए और उनका रास्ता रोक लिया। दुकान बंद करते समय ज्यादा लोग नहीं थे, इसलिए कोई मदद के लिए नहीं आ सका। कुल्हाड़ी के हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।वहीँ घटना के बाद जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं में गुस्सा देखने को मिल रहा है। आधी रात सड़कों पर उतरे कार्यकर्ताओं ने प्रवीण के लिए इंसाफ की मांग की। कार्यकर्ताओं ने ‘हमें न्याय चाहिए’ के नारे लगाए। इस दौरान उन्होंने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।। नेट्टारू भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।इस बीच मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने BJP युवा नेता प्रवीण की हत्या पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया कि दक्षिण कन्नड़ जिले में हमारी पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या निंदनीय है। आपको बता दे कि इससे पहले भी कर्नाटक में 23 जून को BJP नेता मोहम्मद अनवर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। गौरी कलुवे इलाके में बाइक से आए अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी। मोहम्मद अनवर BJP महासचिव थे। भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने इस हत्या के पीछे कट्टरपंथियों का हाथ बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *